विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को बताया अपनी 'ताकत', इंटरव्यू में कही ये बात

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तारीफ की है। आइए आपको बताते हैं कि विराट ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को बताया अपनी 'ताकत', इंटरव्यू में कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए साल 2021 की शुरुआत ढेर सारी खुशियों के साथ हुईं। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने एक नन्ही परी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। विराट ने फैंस को बताया था कि उनके घर एक नन्ही परी आई है, जिसके बाद तमाम स्टार्स से लेकर हजारों-लाखों फैंस ने कपल को बधाइयां दी थीं। वहीं, अब विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी लेडीलव अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की है। आइए आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू में पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए क्या कहा है।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं, अब शादी के 3 साल बाद दोनों एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। विराट कोहली ने अपनी बेटी की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।’ इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। वहीं, अब कपल अपनी नन्ही परी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। (ये भी पढ़ें: निक जोनस से पहली बार नाइटी में मिली थीं सास मधु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया मजेदार किस्सा)

आइए अब आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है। दरअसल, विराट कोहली ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि, उन्हें अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विभिन्न चीजों पर बातचीत करना काफी ज्यादा पसंद है। आज वह सालों बाद अपनी पत्नी के साथ आराम से अपना समय बिता रहे हैं। इसके आगे उन्होंने बताया कि, वह और अनुष्का मन की परेशानियों को कम करने के लिए बातचीत करने का तरीका चुनते हैं। यह तरीका आपको नकारात्मकता से दूर लेकर जाता है। विराट के मुताबिक, अनुष्का और उनका संबंध उनकी ताकत का स्तंभ रहा है। वह कई बार ऐसी स्थिति में फंसे हैं, जहां उन्हें कई सारी नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है और ऐसी स्थिति में अनुष्का उन्हें समझती हैं और वह भी अपनी लेडीलव को समझते हैं। (ये भी पढ़ें: पत्नी मीरा राजपूत की खूबसूरती देख कायल हुए शाहिद कपूर, कहा- '2 बच्चों की मां की तुलना में छोटी हो')

विराट कोहली ने बताया कि, वह और अनुष्का एक-दूसरे के साथ रहना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसके आगे कोई भी स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ये महसूस किया है। जब दोनों साथ होते हैं, तो सब चीजें ठीक होती हैं। (ये भी पढ़ें: आदित्य कपाड़िया और तन्वी ठक्कर के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, सेलेब्स ने मचाया पार्टी में धमाल)

इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने 14 फरवरी 2021 यानी ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट ने अपनी लेडीलव अनुष्का शर्मा को अपनी बाहों में ले रखा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और दोनों के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल भी देखी जा सकती है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि कपल के पीछे सनसेट साफ नजर जा रहा है। यहीं सनसेट दोनों की इस नॉर्मल तस्वीर को काफी रोमांटिक बना रहा है। लुक की बात करें, तो अनुष्का शर्मा व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है। वहीं, विराट कोहली ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। कपल की इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

फिलहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब दोनों की जिंदगी में एक नन्ही परी आ गई है, जिस वजह से उनकी छोटी सी दुनिया में और ज्यादा खुशियां भर गई हैं। तो विराट कोहली के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.