विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

टीवी एक्टर विवियन डीसेना और उनकी एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी आखिरकार कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके इस बात की पुष्टि की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर मिले एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को अपनी को-स्टार वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) से प्यार हो गया था। महज कुछ दिनों तक डेटिंग पीरियड को एंजॉय करने के बाद 7 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन दुर्भाग्य से शादी के 3 साल बाद वे एक-दूसरे से अलग हो गए। उन्होंने साल 2017 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के चार साल बाद अब विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी आखिरकार कानूनी रूप से अलग हो गए हैं।

Vivian Dsena

उनका तलाक 18 दिसंबर को हुआ। मामला चार साल तक कोर्ट में चला, लेकिन अब ऐसा लगता है कि, दोनों ने इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने और आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है, "बहुत दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि, हम कानूनी रूप से अलग हो गए हैं और अब हम तलाकशुदा हैं। हम कुछ वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, यह देखने के लिए कि, हमारे बीच क्या संभव हो सकता है और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि, हम अपनी जीवन यात्रा अलग से जारी रखना चाहेंगे। यह एक पारस्परिक निर्णय है और इसमें पक्ष चुनने या एक-दूसरे की निंदा करने और इस बात पर बहस करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि, किसे दोष देना है और हमारे अलगाव के कारण क्या हैं।" 

Vivian Dsena

(ये भी पढ़ें- अनुष्का-विराट से कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ तक, बॉलीवुड और टीवी के ये फेमस सेलेब 2021 में बने पैरेंट्स)

बयान में आगे कहा गया है कि, "हम अपने प्रशंसकों से उनकी समझ के लिए पूछते हैं। हमने अपने रिश्ते को निजी तौर पर रखा है और हमारे लिए अपने निजी जीवन के बारे में चर्चा करना मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि, हम अपने सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के साथ इसी तरह अपना काम करते रहेंगे। हम आशा करते हैं कि, भविष्य में बेहतर और बेहतर प्रोजेक्ट के माध्यम से पिछले कई वर्षों में हमें जो प्यार और समर्थन मिला है, हम उसे आगे भी प्राप्त करते रहेंगे। भविष्य में, हम अपने प्रशंसकों और प्रशंसकों से प्राप्त प्यार और गर्मजोशी का आनंद लेने की उम्मीद करते हैं, जो हमने अतीत में हासिल किया था।"

vahbiz

अपने आधिकारिक रूप से अलग होने के बाद विवियन ने 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वाहबिज के साथ मेरा रिश्ता अपने अंजाम पर पहुंच गया है। हमने इस अध्याय को अच्छे के लिए बंद करने का फैसला किया है। हर अंत एक नई शुरुआत का प्रतीक है और मुझे उम्मीद है कि, यह हम दोनों के लिए अच्छा होगा। हम एक-दूसरे के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।" वहीं, वाहबिज ने कहा, "विवियन और मैंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होने का फैसला किया है। यह अब एक बंद अध्याय है। खुशी और शांति से भरा एक नया जीवन हम दोनों का इंतजार कर रहा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।"

Vahbiz Dorabjee

(ये भी पढ़ें- इन सेलेब कपल्स के लिए बुरे सपने जैसा रहा 2021, किसी ने खाई जेल की हवा, कोई हुआ अलग)

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, विवियन को दोबारा प्यार मिल चुका है। बीते दिनों, 'ई-टाइम्स' ने अपने सूत्र के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया ​था कि, 'पिछले कुछ सालों में विवियन ने काफी कुछ झेला है। वह प्यार के खिलाफ थे और शादी के बारे में नहीं सोच रहे थे। हालांकि, एक लड़की इन सब चीजों के दौरान चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रही। उनकी अनुकूलता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान उनके रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने उसे अपने परिवार से मिलवाया है और वे अपने जीवन में आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने के फैसले से बहुत खुश हैं।' 

Vivian Dsena

रिपोर्ट के मुताबिक, वह पिछले कुछ सालों से एक लड़की के साथ रिश्ते में हैं, जो एक एनआरआई हैं। लड़की की पहचान के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है, लेकिन दोनों विवियन के तलाक के बाद जल्द ही आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं। वहीं, वाहबिज अभी अपनी सिंगलहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। 

Vivian Dsena

(ये भी पढ़ें- ऐसे सेलेब कपल, जिन्होंने साल 2021 में रचाई शादी, वरुण-नताशा से अंकिता-विक्की तक हैं लिस्ट में शामिल)

फिलहाल, हम विवियन और वाहबिज को उनकी आगे की लाइफ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो दोनों के तलाक के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.