'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Pooja Joshi ने क्यूट वीडियो के साथ की दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम पूजा जोशी अरोड़ा दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक प्यारे से वीडियो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Pooja Joshi ने क्यूट वीडियो के साथ की दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा (Pooja Joshi Arora) ने सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'वर्षा' के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की है। 'अक्षरा' की भाभी के किरदार में अभिनेत्री ने हर युवा लड़की को उनके जैसी दोस्त और भाभी की चाहत जगाई। इस सीरियल के बाद जहां पूजा के लाखों फैंस बन गए, वहीं शादी के बाद उन्होंने शोबिज छोड़ दिया। हाल ही में, खूबसूरत अभिनेत्री को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया।

पूजा जोशी अरोड़ा ने की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा 

20 जुलाई 2023 को पूजा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। पूजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हम पूजा को अपने फुल ग्रो बेबी बंप के साथ अपने पति और बेटी संग पोज देते हुए देख सकते हैं। हमें बहुत अच्छा लगा कि उनकी बेटी कितनी प्यारी लग रही थी, क्योंकि उसके हाथ में एक स्लेट थी, जिस पर लिखा था, "जल्द आ रहा है।"

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Pooja Josh

pooja

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पूजा जोशी का अब तक का जीवन

बता दें कि पूजा ने साल 2015 में मनीष से शादी की थी। साल 2017 में अपनी बच्ची के आगमन के साथ पहली बार ये कपल माता-पिता बना था। हालांकि, अपनी शादी के बाद पूजा ने अभिनय की दुनिया छोड़ दी, क्योंकि वह लो प्रोफाइल लाइफ जीने में विश्वास करती हैं। हालांकि, उनका इंस्टाग्राम फ़ीड उनके परिवार के साथ मज़ेदार वीडियो से भरा हुआ है।

pooja

फिलहाल, हम पूजा की दूसरी प्रेग्नेंसी जर्नी को देखने को इंतजार कर रहे हैं। तो आपको इनकी फैमिली कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.