'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस Pooja Joshi दूसरी बार बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा दूसरी बार मां बन चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस Pooja Joshi दूसरी बार बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

पूर्व टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा (Pooja Joshi Arora) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह दूसरी बार मां बन चुकी हैं। बता दें कि पूजा ने टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उन्होंने सीरियल में 'अक्षरा' की भाभी 'वर्षा' का किरदार निभाया था। हालांकि, साल 2015 में मनीष अरोड़ा के साथ शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी।

पूजा जोशी दूसरी बार बनीं मां

11 अगस्त 2023 को पूजा ने इंस्टा हैंडल पर अपने दूसरे बेबी के जन्म की घोषणा करते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की। पूजा ने खुलासा किया कि उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है और उन्होंने फैंस से अपनी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए कहा। उनके नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "भगवान की कृपा से आज एक बच्ची को जन्म दिया है। कृपया अपना आशीर्वाद दें।"

Pooja Joshi

जब पूजा अरोड़ा ने जुलाई में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

20 जुलाई 2023 को पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वीडियो में हम पूजा को एक खूबसूरत ऑन-शोल्डर गाउन पहने और अपने फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पति और अपनी बेटी के साथ पोज़ देते हुए देख सकते हैं। उनकी बेटी बहुत प्यारी लग रही थी, क्योंकि उसके हाथ में एक स्लेट थी, जिस पर लिखा था, "जल्द आ रही है।"

Pooja Joshi

Pooja Joshi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पूजा जोशी का अब तक का सफर

बता दें कि पूजा ने साल 2015 में मनीष से शादी की थी। इस जोड़े ने साल 2017 में अपनी बड़ी बेटी का स्वागत किया था। हालांकि, अपनी शादी के बाद पूजा ने अभिनय की दुनिया छोड़ दी, क्योंकि वह सामान्य जीवन जीने में विश्वास करती हैं। हालांकि, उनका इंस्टाग्राम फ़ीड उनके परिवार के साथ मज़ेदार वीडियो से भरा हुआ है।

Pooja Joshi

फिलहाल, हम भी पूजा को दोबारा मां बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.