By Shivakant Shukla Last Updated:
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और उनकी लविंग वाइफ हेजल कीच एक साथ हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने दूसरे बेबी के रूप में एक बेटी का स्वागत किया। बता दें कि 25 जनवरी 2022 को कपल ने बेटे ओरियन का वेलकम किया था। कुछ ही महीनों के भीतर 25 अगस्त 2023 को युवराज और हेजल ने अपनी बेटी के आगमन की अनाउंसमेंट की। अब, जब ओरियन ने न्यूबोर्न बेबी के साथ अपना पहला रक्षाबंधन मनाया, तो दोनों ने इसकी प्यारी झलकियां साझा की हैं।
30 अगस्त 2023 को अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने बच्चों के पहली राखी उत्सव की तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में ओरियन को अपनी प्यारी छोटी बहन ऑरा के साथ मस्ती करते हुए देखा गया, जो नींद में मग्न दिखाई दे रही थी। अपनी न्यूबोर्न सिस्टर के साथ पोज देने का मौका मिलने पर ओरियन को पूरी तरह मुस्कुराते हुए देखा गया। तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारे माता-पिता ने लिखा, "एक साथ पहला रक्षाबंधन मुबारक। यहां जीवन भर की हंसी, प्यार और यादें हैं।"
25 अगस्त 2023 को अपने इंस्टा अकाउंट से युवराज सिंह ने पत्नी हेजल कीच के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर की थी। फोटो के साथ युवराज और हेजल ने अपनी बेटी के आगमन की घोषणा की थी। तस्वीर में हेजल अपने बच्चे ओरियन को गोद में लिए हुए उसे बोतल से दूध पिलाते हुए नजर आ रही थीं।
दूसरी ओर, युवराज को अपनी न्यूबोर्न बेबी को फीड कराते हुए देखा गया था। इसे शेयर करते हुए क्रिकेटर ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। युवराज ने कैप्शन में लिखा था, "रातों की नींद हराम हो गई है, क्योंकि हमने अपनी छोटी राजकुमारी 'ऑरा' का स्वागत किया है और हमारी फैमिली पूरी हो गई।"
28 अक्टूबर 2022 को हेज़ल कीच ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। पहली फोटो में वह युवराज के साथ पोज देती हुई नजर आई थीं। हालांकि, अगली तस्वीर ने हमारा दिल पिघला दिया था, इसमें हम उनके बच्चे को देख सकते हैं। ओरियन को अपनी मां के सहारे अपने पिता के कंधे पर खड़े होकर मुस्कुराते हुए देखा गया था। फोटोज शेयर करते हुए हेजल ने अपने बेटे ओरियन को अपना 'छोटा पटाखा' कहा था और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको युवराज सिंह के बच्चों की पहली राखी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।