ऐश्वर्या राय की बायोग्राफी: सलमान के अलावा इनके साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम, पढ़ें स्टोरी

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ से जुड़े हर एक पहलू से रूबरू कराएंगे।

By Vidushi Gupta Last Updated: Jun 26, 2021 | 17:18:53 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक पॉपुलर नाम हैं। मूवीज में ग्रेट चॉइस होने के अलावा, ऐश्वर्या की चर्चाएं सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी होने के चलते भी देशभर में होती हैं। इस नीली आंखों वाली सुंदरी ने अपनी जिंदगी में काफी कुछ हासिल किया है और आज भी कई लोगों की फेवरेट एक्ट्रेस की लिस्ट में बनी हुई हैं। तो आइए हम आज आपको एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।

ऐश्वर्या राय की शुरूआती जिंदगी

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनके पिता कृष्णराज राय आर्मी बायोलॉजिस्ट थे और मां वृंदा राय एक होममेकर हैं। एक्ट्रेस के बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। आदित्य राय ने ऐश्वर्या की मूवी ‘दिल का रिश्ता’ को को-प्रोड्यूस भी किया है। इसके बाद एक्ट्रेस की फैमिली मुंबई शिफ्ट हो गई। ऐश्वर्या ने मुंबई के सांता क्रूज के 'आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल' से अपनी स्कूलिंग की है और अपनी HSC स्टडीज माटुंगा के रुपारेल कॉलेज से की है। ऐश्वर्या ने 5 सालों तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी की है। उनका फेवरेट सब्जेक्ट जूलॉजी था, तो इसलिए वो शुरुआत में मेडिसिन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं। इसके बाद आर्किटेक्ट बनने का प्लान सोचकर उन्होंने 'रचना सांसद एकेडमी ऑफ़ आर्किटेक्चर' में एडमिशन लिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग का करियर अपनाने के चलते ये कोर्स छोड़ दिया था।

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बचपन में दिखती थीं बेटी आराध्या की हूबहू कॉपी, देखें एक्ट्रेस की स्कूल वाली फोटो)

ऐश्वर्या राय का करियर

एक्टिंग को अपना करियर चूज करने से पहले ऐश्वर्या एक मॉडल थीं और साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था। उन्होंने हिंदी, इंग्लिश, तमिल और बंगाली में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को अपना पहला ब्रेक ‘जींस’ नाम की तमिल मूवी से मिला था। इसके बाद उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणि रत्नम की तमिल बायोपिक फिल्म ‘इरुवर’ से साल 1997 में किया था। ये फिल्म काफी सक्सेसफुल हुई थी और इसे कई अवार्ड्स भी मिले थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से किया था, जिसमें बॉबी देओल भी नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल नहीं हो पायी थी। हालांकि, उसके बाद साल 1999 में ऐश्वर्या ने सलमान खान और अजय देवगन के अपोजिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ऐश्वर्या राय के लव अफेयर्स

1. सलमान खान

क्या आप जानते हैं कि, ए​क समय था जब ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान (Salman Khan) के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं? लेकिन दो सालों के रिलेशन के बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के इतने सालों के बाद आज ये दोनों मिलना तो दूर, बल्कि एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। दोनों ही एक-दूसरे से नजरें चुराते हैं। अगर कभी एक-दूसरे से मिल भी जाएं, तो ऐसा लगता है कि जैसे मानो आसमान में बिजली बरस पड़ी हो।

सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी को जानने और समझने के लिए आपको आज से 20 साल पहले 1999 के उस दौर में जाना होगा, जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग हो रही थी। याद दिला दें कि, ये वही फिल्म है, जहां से इन दोनों का प्रेम परवान चढ़ा था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे को दिल दे चुके थे। ऐश्वर्या का अक्सर सलमान के घर आना जाना लगा ही रहता था, और तो और ऐश्वर्या की सलमान की बहनों से भी खूब बनती थी, लेकिन कोई था ऐसा, जो ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते के खिलाफ था। वो कोई और नहीं, बल्कि ऐश्वर्या के खुद परिवार वाले थे। ऐश्वर्या के परिवार वाले यह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि, इन दोनों का रिश्ता आगे बढ़े। बताया जाता है कि, सलमान ऐश्वर्या पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थीं। इसलिए दोनों का रिश्ता ख़त्म हो गया था।

साल 2002 में ही ‘टीओआई’ को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय ने कहा था कि, ''सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था, लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो, उन्होंने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की। उन्होंने मुझ पर हाथ भी उठाया था। मैं लकी रही कि, मार का कोई निशान नहीं पड़ा। सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया।'

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर सलमान खान ने कही थी ये बात)

इस इंटरव्यू के कुछ महीनों बाद सलमान ने भी ऐश्वर्या की कही एक-एक बात का जवाब दिया था। एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था, ''नहीं, मैंने उन्हें कभी नहीं मारा। वो एक समय था जब मैंने अपना कंट्रोल खो दिया था। उन्होंने मुझ पर चम्मच फेंककर मारी थी। मेरे सिर पर प्लेट तोड़ दी थी। मेरे कॉलर को पकड़कर मारने की कोशिश की थी। तब मैंने भी उन पर हाथ उठा दिया था।'' 

2. विवेक ओबेरॉय

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने विवेक संग अपने रिलेशनशिप को कभी पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था। हालांकि ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को एक सूत्र ने इस बात की वजह बताई थी कि, आखिर क्यूं ऐश ने विवेक संग अपनी रिलेशनशिप को जगजाहिर नहीं किया। सोर्स ने बताया था, “वो हमेशा विवेक के साथ बतौर दोस्त खड़ी रही हैं। उन्होंने बतौर कपल अवार्ड शोज और चेरिटेबल फंक्शन अटेंड किये हैं, देश और विदेश में साथ में ट्रेवल किया है और एक साथ फिल्म ‘क्यूं...हो गया न’ में काम भी किया है, जो विवेक के दोस्त समीर निक ने डायरेक्ट की थी।”

सोर्स ने आगे बताया था, “ऐश ने विवेक को बता दिया था कि, वो उनसे शादी नहीं करेंगी। ऐश ने विवेक से अपनी रिलेशनशिप तोड़ने की भी बात कही थी। दोनों के ब्रेकअप की वजह वो दोनों ही जानते हैं। और हां, उन्हें मीडिया को कोई क्लैरिफिकेशन देने की जरूरत नहीं है। मुझे दोनों के ब्रेकअप की वजह पता है, लेकिन चूंकि ये पर्सनल है इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहूंगी। वो बतौर दोस्त विवेक को पसंद करती हैं और वो उनके बारे में कुछ निगेटिव नहीं कहना चाहतीं। लेकिन फिर, अगर विवेक लंबे समय से चल रहे रिश्ते के बारे में कहानियां बनाने का फैसला करते हैं, तो यह ऐश की गलती नहीं है, है ना?”

(ये भी पढ़ें: जब अभिषेक बच्चन असली की बजाए नकली अंगूठी से ऐश्वर्या राय को कर बैठे थे प्रपोज, कई साल बाद हुआ खुलासा)

3. राजीव मूलचंदानी

ये बात शायद काफी कम लोग ही जानते होंगे, लेकिन ऐश्वर्या का नाम मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ भी एक समय जुड़ा था। राजीव मनीषा कोइराला के बॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। 90 के दशक में राजीव की गिनती देश के टॉप मॉडल्स में होती थी। ऐश्वर्या उस दौरान मॉडलिंग की दुनिया में थीं और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राजीव की रजामंदी उन दिनों होनी जरूरी होती थी। सोर्सेज के मुताबिक, दोनों काफी क्लोज थे, लेकिन ऐश्वर्या के मिस वर्ल्ड बनने के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ती चली गईं। हालांकि, ये मामला तब सुर्ख़ियों में आया था, जब मनीषा ने एक बड़ी फिल्म मैगजीन को बताया था क‍ि, वह राजीव को डेट कर रही हैं और उनके साथ र‍िलेशन के लिए राजीव ने ऐश्‍वर्या राय को छोड़ा है।

इस मामले पर ऐश ने कहा था क‍ि, 'वह मनीषा और राजीव की लव स्‍टोरी का ह‍िस्‍सा नहीं हैं। दो महीने बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था और मनीषा क‍िसी और के साथ थीं। बल्‍क‍ि मनीषा ने हर दूसरे महीने नया बॉयफ्रेंड बनाया है।'

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की गोद भराई में ऐसे ख्याल रखते दिखे अभिषेक बच्चन, तस्वीरें हुईं वायरल)

4. अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात साल 1997 में हुई थी। दरअसल तब ऐश्वर्या एक फिल्म कर रही थीं। इस दौरान अभिषेक अपने खास दोस्त और एक्टर बॉबी देओल से मिलने एक फिल्म के सेट पर गए थे। तब ऐश्वर्या भी वहीं थीं। इसके बाद साल 2000 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' साथ में की। दोनों की जोड़ी को साल 2003 में एक और बार साथ में फिल्म 'कुछ न कहो' में देखा गया था। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोस्ती दोनों के बीच कब प्यार में तब्दील हो गई, इसके बारे में दोनों को पता ही नहीं चला।

(ये भी पढ़ें: जब अभिषेक बच्चन असली की बजाए नकली अंगूठी से ऐश्वर्या राय को कर बैठे थे प्रपोज, कई साल बाद हुआ खुलासा)

साल 2000 में हुई पहली मुलाकात के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को साल 2007 में शादी के लिए प्रपोज किया था। तब अभिषेक और ऐश्वर्या एकसाथ 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' में साथ काम कर रहे थे। तभी साल 2007 में फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर शो के दौरान टोरांटो में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया था कि, वो लोग न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहे थे, तभी अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। मगर जिस अंगूठी के साथ उन्होंने उनको प्रपोज किया था, वो डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी। शूटिंग में बिजी होने की वजह से अभिषेक उनके लिए अंगूठी नहीं खरीद पाए थे। फिर इंडिया लौटते ही 14 जनवरी 2007 को दोनों ने सगाई कर ली।

(ये भी पढ़ें: शादी से एक दिन पहले अपनी यादें संजोते दिखे थे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, सामने आई अनदेखी तस्वीर)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की मेहंदी सेरेमनी

मेहंदी सेरेमनी के लिए, ऐश्वर्या ने स्टनिंग लाइट पिंक लहंगा पहना था, जिसमें सिल्वर टोन में एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। इसके साथ ही रिफ्रेशिंग फील देने के लिए उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी कैरी की थी।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी

कपल की शादी बच्चन फैमिली के ऑफिशियल घर 'प्रतीक्षा' में 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। शादी से पहले मांगलिक होने के चलते ऐश्वर्या को कई रस्में निभानी पड़ी थीं। अपनी शादी के दिन ऐश्वर्या ने स्टनिंग रेड ब्राइडल साड़ी पहनी थी, जो उनकी गोरी स्किन और डीप ब्लू आंखों को कॉम्प्लीमेंट कर रही थी। उसमें रॉयल इफेक्ट लाने के लिए साड़ी में गोल्डन कलर का बॉर्डर था। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने एक टेम्पररी टैटू के साथ एक्सेसराइज किया था। शादी के बाद कपल यूरोप में अपना हनीमून मनाने गया था।

ऐश्वर्या राय के बच्चे

शादी के 4 साल बाद ऐश्वर्या ने 16 नवंबर 2011 को बेटी आराध्या को जन्म दिया था। आराध्या हूबहू अपनी मां जैसी लगती हैं। ऐश को अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट किया जाता है।

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन से सुष्मिता सेन तक, ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर से भी खूबसूरत हैं उनकी बेटियां)

ऐश्वर्या राय की नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की नेट वर्थ 31 मिलियन डॉलर यानी 227 करोड़ रुपए के करीब है। ऐश्वर्या के पास काफी कारों का कलेक्शन है, जिसमें ‘ऑडी A8L’, ‘मर्सिडीज-बेंज S500’, ‘मर्सिडीज-बेंजS350d’, ‘बेंटले कॉन्टिनेंटल GT’ और ‘मर्सिडीज GL63 AMG’ शामिल हैं।

(ये भी पढ़ें: बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें)

फिलहाल, ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं। तो आपको एक्ट्रेस के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'