अर्जुन कपूर को बहन अंशुला ने विश किया बर्थडे, भाई के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने भाई के लिए खास मैसेज लिखा है।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jun 26, 2020 | 15:43:20 IST

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन के चाहने वाले उनको जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने भी अपने भाई को बर्थडे विश किया है। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए भाई के लिए इमोशनल मैसेज भी लिखा है। 

अंशुला कपूर ने अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आप मेरे जीने की वजह हो, मेरे फेवरेट इंसान और मेरी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण शख्स। आपने हमेशा मुझे बहुत प्यार किया है। हर सुबह उठने की जो मेरी ताकत होती है वो मुझे आपसे मिलती है। आपने हमेशा मुझे प्रोटेक्ट किया है, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरी लाइफलाइन। आपने एक पिता की तरह मेरा ध्यान रखा है जबकि आप खुद बच्चे थे, लेकिन मेरे लिए आप बड़े हुए।'' (ये भी पढ़ें: मां मोना शौरी के कार्बन कॉपी हैं अर्जुन कपूर, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये खूबसूरत तस्वीर)  

अंशुला ने लिखा, ''जब मुझमें ताकत नहीं थी, तब आपने मुझे अपनी ताकत दी। मेरे गिरने से पहले आप मुझे संभालने के लिए तैयार रहते हो। आपने मुझे सिखाया हमेशा सिर ऊपर रखकर स्माइल करना। आपने कभी मां को भूलने नहीं दिया। आपने मेरी हर जरूरत को पूरा किया है। आपकी वजह से मैं कभी खुद को अकेला महसूस नहीं करती। आप वो रोशनी हो जो मेरे हर अंधेरे को दूर करता है। मैं आपके बिना नहीं रह सकती। आपको बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी।''

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर बहन ने थी यह बात

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले जब अंशुला से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, '' भाई मुझसे 6 साल बड़े हैं। हम एक दूसरे की डेटिंग लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं। हमारे लिए ये बहुत ऑकवर्ड होता है।''  (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव) 

अर्जुन कपूर की सौतेली बहनें हैं जान्हवी और खुशी

बता दें कि बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। इस तरह जान्हवी और खुशी अर्जुन कपूर की सौतेली बहनें हैं। बोनी कपूर अभी अपने दोनों बेटियों के साथ रहते हैं। कभी-कभी वह अपने बेटे अर्जुन कपूर से भी मिलते हैं। अनिल कपूर और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते हैं। वहीं सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर अपनी सभी बहनों से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। (ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने अशुंला कपूर को अपने डांस से किया इंप्रेस, देखिए कैसे वीडियो में करती दिखीं मस्ती)  

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इसमें अर्जुन के अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'पानीपत' हैं। अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग रकुलप्रीत सिंह के साथ कर रहे हैं। अभी इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।

बॉलीवुडशाजीज की तरफ से भी एक्टर अर्जुन कपूर को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'