बॉलीवुड की मौसी और बुआ,​ जो अपने भांजे-भतीजे को करती हैं जान से भी ज्यादा प्यार

एक बच्चा अपनी माँ के बाद अगर किसी के बेहद करीब होता है तो, वो मौसी और बुआ हो सकती हैं। मौसी या बुआ बनना दुनिया के सबसे सुखद एहसासों में से एक है। तो आज हम आपको बॉलीवुड की मौसी और बुआ के बारे में बताने जा रहे हैं...

By Shivakant Shukla Last Updated: May 23, 2020 | 20:01:51 IST

एक बच्चा अपनी माँ के बाद अगर किसी के बेहद करीब होता है तो, वो मौसी और बुआ हो सकती हैं। मौसी या बुआ बनना दुनिया के सबसे सुखद एहसासों में से एक है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। मां के बाद अगर कोई रिश्ता मां के ही जैसा होता है, तो वह मौसी और बुआ का ही रिश्ता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे मौसी और बुआ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए (भांजी/भांजा अथवा भतीजी/भतीजे) का साथ होना, मतलब दुनिया की सारी खुशियाँ मिल जाना है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बुआ लोगों की

1. एकता कपूर-लक्ष्य कपूर

सेरोगेसी की मदद से पिता बने तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है। लेकिन लक्ष्य कपूर अपने पापा के ज्यादा अपनी बुआ एकता कपूर के साथ वक़्त बिताना पसंद करते हैं। लक्ष्य एकता को 'बू' के नाम से पुकारता है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

बुआ एकता कपूर व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, अपने भतीजे लक्ष्य के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मैनेजमेंट करती हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर अपने करीब 4 साल के भतीजे के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। भतीजे लक्ष्य के बारे में बात करते हुए, एकता कपूर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि- "मेरा भतीजा मुझसे हर तनाव को दूर करेगा। मेरा भतीजा जादुई है। यह जादू तब होता है जब एक बच्चा एक घर में आता है और जैसे ही बच्चा बढ़ता है, आप उनके साथ बढ़ते हैं और छोटी चीजें बड़ी चीजें बन जाती हैं।" एकता कपूर कई बार इंटरव्यूज में भी ये कह चुकी हैं कि वे लक्ष्य के बेहद करीब हैं और वे उन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करती हैं।

2. सोहा अली खान-तैमूर अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे गोल-मटोल और प्यारे तैमूर को कौन नहीं जानता? लेकिन क्या आपको पता है कि तैमूर को अपनी बुआ सोहा अली खान के साथ खेलना सबसे ज्यादा पसंद है और सोहा अली खान को भी अपने भतीजे से काफी लगाव है। सोहा अपने परिवार के सभी सदस्यों से बहुत प्यार करती हैं। इनकी एक बेटी है, जिसका नाम इनाया नौमी केमू है। तैमूर और इनाया इंटरनेट सेंसेशन हैं और उनकी 'क्यूटनेस ओवरलोडेड' तस्वीरें हर किसी को सोशल मीडिया पर मिल ही जाती हैं। सोहा तैमूर के बारे में अधिक सुरक्षात्मक हैं। उन्होंने एक बार एक साक्षात्कार में कहा था कि- 

"मैं ईमानदारी से सोचती हूं कि तैमूर के बचपन की मासूमियत को नहीं लूटा जाना चाहिए। उसे अपनी निजता का अधिकार है और मीडिया द्वारा उसका सम्मान किया जाना चाहिए। मुझे बुरा लगता है क्योंकि जब भी तैमूर अपने माता-पिता के साथ जाता है, तो मीडिया उसकी तस्वीरों को क्लिक करने के लिए वहां पहुंचती है। मैं मीडिया से आग्रह करना चाहती हूं कि वे अपनी तस्वीरों को क्लिक करते समय फ्लैश का इस्तेमाल न करें।''

3. श्वेता बच्चन नंदा - आराध्या

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या और उनकी बुआ श्वेता बच्चन नंदा संग बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। आराध्या बच्चन बुआ श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्या नंदा को राखी बांधती हैं। श्वेता अपनी भतीजी आराध्या बच्चन की प्रशंसा करती हैं। श्वेता अपने भाई, अभिषेक बच्चन के बहुत करीब हैं और वे दोनों एक-दूसरे के साथ एक शानदार प्रेम प्रसंग साझा करते हैं। अभिषेक की बेटी, आराध्या बच्चन परिवार में सभी का खजाना है, और बुआ श्वेता उसे प्यार करती है। यहां तक कि श्वेता के बच्चे, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा भी अपनी छोटी बहन, आराध्या के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

4. आरती सिंह - कृषंग के शर्मा और रयान के शर्मा

स्टैंड-अप कॉमेडियन, कृष्णा अभिषेक और उनकी प्यारी पत्नी, कश्मीरा शाह जुड़वाँ लड़कों, कृषंग के शर्मा और रयान के शर्मा के माता-पिता हैं। दोनों बच्चों के जन्म के बाद जो परिवार में सबसे खुश हुआ, वह कोई और नहीं बल्कि कृष्णा की बहन आरती सिंह हैं। बुआ आरती ने ही सोशल मीडिया पर अपने भतीजों की पहली तस्वीर साझा की थीं। रयान के साथ एक प्यारी सेल्फी साझा किया था। वह चीकू कृषंग और रयान के साथ सबसे ज्यादा खुश रहती हैं। वह हमेशा अपने भतीजों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)   

5. मल्लिका शेरावत- रणशेर सिंह

रीमा लांबा, जिन्हें मल्लिका शेरावत के नाम से जाना जाता है, सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने भतीजे के साथ अपने मनमोहक पलों को साझा करना पसंद करती हैं। हम बात कर रहे हैं मल्लिका के के भाई विक्रम सिंह लांबा के रणशेर सिंह लांबा की।

3 फरवरी, 2017 को मल्लिका ने गर्व से घोषणा की कि वह बुआ बन गई हैं। तब से बुआ छोटी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, और वे वास्तव में बहुत ही प्यारे लगते हैं। भतीजा ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का हीरो है। (ये भी पढ़ें: संजय कपूर की लव स्टोरी: शादी से पहले इन दो एक्ट्रेसेस से था अफेयर, फिर एनआरआई लड़की से रचाई शादी)  

अब बात करते हैं बॉलीवुड के मौसी लोगों की

1. कंगना रनौत-पृथ्वीराज चंदेल

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज के काफी करीब हैं। पृथ्वी हमेशा कंगना के साथ देखा जाता है। अक्सर कंगना सोशल मीडिया पर पृथ्वी की फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

बता दें कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल काफी फेमस हैं और सोशल मीडिया पर एक्‍टिव रहती हैं। वह हमेशा से अपनी बहन के सपोर्ट में रही हैं और उनके डिफेंस सिस्‍टम के रूप में खड़ी रहती हैं। निडर होकर अपने विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के अलावा रंगोली अपने प्‍यारे से बेटे पृथ्‍वी राज चंदेल से जुड़े पोस्‍ट भी साझा करती रहती हैं।मौसी कंगना अपने छोटे भांजे पृथ्वी राज चंदेल पर प्यार की बारिश करती हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने छोटे भतीजे के साथ अपने विशेष और यादगार क्षणों को साझा करना पसंद करती है। पृथ्‍वी का अपनी मौसी से बेहद क्‍लोज बॉन्‍ड है।

2. करिश्मा कपूर (समायरा-कियान कपूर) और करीना कपूर खान (तैमूर अली खान)

बी-टाउन की सबसे कामयाब बहनों में से एक करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान एक-दूसरे के बच्चों की मौसी हैं। कपूर बहनों की बात की जाए तो आपने करिश्मा को अक्सर पार्टियों में तैमूर के साथ खेलते देखा गया है। तो वहीं करीना भी करिश्मा के बच्चों के साथ कई बार समय व्यतीत करती नजर आईं हैं। मौसी 'बेबो' ने कियान राज कपूर और समीर कपूर का पालन किया और 'लोलो' अपने डेढ़ साल के भतीजे तैमूर अली खान के लिए एक बिंदास मौसी है। अपने बच्चों को सेट पर लाने से लेकर उन्हें छुट्टियों पर ले जाने तक के लिए, करीना और करिश्मा के बच्चे उनके साथ अच्छा बांड शेयर करते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

3. प्रियंका चोपड़ा-शिरीन 

बॉलीवुड की देसी गर्ल और सफलतम अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा को जब भी वक्त मिलता है तो वे अपनी प्यारी-सी भांजी शिरीन के साथ समय जरूर गुजारती हैं। आखिर वहीं तो एक मुस्कान है जो निश्च्छल और निर्मल है। मौसी-भांजी की जोड़ी एक साथ बहुत अच्छी समय लगता है। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी उसके साथ सुखद और विशेष क्षण साझा करती रहती हैं। 

4. ईशा देओल (डेरियन) और अहाना देओल (राध्या, मिराया)

बी-टाउन की एक और बहनों की जोड़ी ईशा देओल और अहाना देओल एक-दूसरे के बच्चों की मौसी हैं। ईशा और अहाना एक दूसरे के बच्चे (डेरियन और राध्या, मिराया) की मौसी हैं। दोनों अपने बच्चे के साथ-साथ अपने भांजे को भी बहुत स्नेह करते हैं। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।

5. शमिता शेट्टी - वियान राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनकी बहन शमिता शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड के सिबलिंग जोड़ियों में से एक है। शिल्पा और राज कुंद्रा को एक बेटा मिला है, जिसका नाम उन्होंने वियान राज कुंद्रा रखा है। शमिता अपने भांजे वियान को बहुत प्यार करती हैं, और उनका सोशल मीडिया भांजे के तस्वीरों से भरा है। 

तो यहां हमने आपको बॉलीवुड के कुछ बुआ-भतीजे और मौसी-भांजे के बारे में बताया। ऐसे ही हम आपके लिए रोचक खबरें लाते रहेंगे। तब तक विजिट करते रहिए, हमारी वेबसाइट hindi.bollywoodshaadis.com को। वैसे, आपको इन क्यूट रिश्तों की जोड़ियों में सबसे अच्छी जोड़ी कौन सी लगती है? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। अगर हमारी ये स्टोरी आपको पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें।

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा