Taimur Bday: सारा अली खान ने कुछ ऐसे किया तैमूर को बर्थडे विश, बड़ी बहन संग यूं मस्ती करते दिखें टिम

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हे शहजादे और सोशल मीडिया सेंसेशन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज तीसरा जन्मदिन है। इसी बीच तैमूर के लिए सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एक पोस्ट ने लोगों का खूब ध्यान खींचा हैं।

By Tripti Sharma Last Updated: Dec 20, 2019 | 10:38:07 IST

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले और इंटरनेट सेंसेशन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज तीसरा जन्मदिन है। आज नन्हें नवाब यानि टिमटिम पूरे 3 साल के हो गए। छोटे पटौदी के जन्मदिन के खास मौके पर उनके मम्मी-पापा यानी सैफ और करीना ने बीती शाम एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके परिवार के साथ बॉलीवुड के बाकी स्टारकिड्स भी शामिल थे। वैसे तो तैमूर को जन्मदिन पर अपने चाहने वालों से खूब बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच तैमूर को किसी ऐसे ने बधाई दी जो बेहद ही खास थी। जी हां, तैमूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बड़ी बहन सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने खूबसूरत फोटो शेयर करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी हैं। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर अपनी और तैमूर की एक अनदेखी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर कि गई तस्वीर में तैमूर अली खान-सारा अली खान के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं हैं जब सारा ने तैमूर की कोई फोटो इस तरह शेयर की हो इससे पहले भी सारा ने कई बार परिवार के बाकी सदस्यों के साथ तैमूर की फोटो शेयर की हैं। (ये भी पढ़ें: Taimur Bday: करीना ने तैमूर के बर्थडे से पहले रखी शानदार पार्टी, छोटे नवाब ने ऐसे किया एन्जॉय)

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर तैमूर के साथ एक नहीं बल्कि तीन-तीन तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में तैमूर डाइपर में दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में सारा अली खान अपने हाथ से तैमूर को खिलाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सारा अली खान अपनी गोद में तैमूर के साथ बात करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।

शेयर की गई तस्वीरों में सारा और तैमूर के बीच की बॉन्डिंग बेहद ही जबरदस्त नजर आ रही है। सारा ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो छोटे टिमटिम। आपको बता दें कि सारा तैमूर को प्यार से टिमटिम बुलाती हैं। सारा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन फोटोस को देखकर दोनों के फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से भी बाज नहीं आ रहे। (ये भी पढ़ें: दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब, बताया इस मामले में सैफ के क्या हैं विचार)

वहीं आपको बताते चलें कि तैमूर अली खान के लिए बीती शाम जो पार्टी रखी गई थी, उसमें करीना कपूर और सैफ अली खान के अलावा करिश्मा कपूर-बबीता कपूर, समायरा, सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी मौजूद थे। इतना ही नहीं करण जौहर अपने बेटे यश जौहर के साथ तैमूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे हुए थे। तैमूर अपनी बर्थडे पार्टी में ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहने हुए नजर आए। वहीं, मम्मी करीना कपूर पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस में और पापा सैफ अली खान ग्रे कलर की टी- शर्ट और जींस पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।

तैमूर के बर्थडे पार्टी की थीम क्रिसमस रखी गई थी, जिसके आधार पर सारी तैयारियां की गई। वहीं, बर्थडे पार्टी के कई वीडियो और फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर ने पहले ही तैमूर के बर्थडे पार्टी से संबंधित सारी जानकारी दे दी थी। करीना ने बताया था कि तैमूर इस बार दो केक काटने वाले हैं। जिसमें एक केक पर हल्क बना होगा और एक पर सेंटा क्लाज। तैमूर की बर्थडे पार्टी में किसी भी तरह की कमी न रहे इस बात का खास ख्याल मम्मी करीना कपूर रखती हुई नजर आईं थी। (ये भी पढ़ें: Taimur Ali Khan Birthday: बेहद खास होगा इस बार तैमूर का बर्थडे, इस जगह करेंगे सेलिब्रेट)

सोशल मीडिया पर तैमूर अक्सर ही छाए रहते हैं उनकी कोई भी तस्वीर और वीडियो मिनटों में वायरल होने लगते हैं। वहीं इस खास मौके पर सैफ अली खान और करीना कपूर ने पैपराजी को केक खिलाया। स्टारकिड ने परिवार के साथ अपना तीसरा जन्मदिन भी बहुत धूमधाम से मनाया।

वैसे क्या आपको भी पसंद आया है सारा अली खान का तैमूर अली खान को बर्थडे विश करने का खास अंदाज तो हमें कमेंट करके जरुर बताइए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन