Taimur Bday: करीना ने तैमूर के बर्थडे से पहले रखी शानदार पार्टी, छोटे नवाब ने ऐसे किया एन्जॉय

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर को अपना तीसरा बर्थडे मनाने वाले हैं। इस बार तैमूर मुंबई में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। वहीं, बर्थडे से पहले तैमूर को मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ बर्थडे वेन्यू पर स्पॉट किया गया है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

Taimur Bday: करीना ने तैमूर के बर्थडे से पहले रखी शानदार पार्टी, छोटे नवाब ने ऐसे किया एन्जॉय

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता होता है। अगर बच्चे को जरा सी भी तकलीफ होती है, तो सबसे ज्यादा परेशान केवल उसकी मां ही होती है। मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया का सबसे अनोखा रिश्ते में से एक हैं। यही वजह है कि चाहे बच्चे और मां के रिश्ते में जितनी भी चीजें बदल जाएं, लेकिन जो नहीं बदलता है वो हैं इन दोनों के बीच का प्यार। कहते हैं कि मां चाहे जितनी भी बिजी क्यों न हो, लेकिन वो अपने जिगर के टुकड़े की हर इच्छा को पूरा करने के लिए समय निकाल ही लेती है। जिसका परफेक्ट उदाहरण बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं। करीना और उनके छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के बीच में कुछ ऐसा ही प्यारा सा रिश्ता है।

दरअसल 20 दिसंबर यानि कल तैमूर अली खान यानि टिमटिम तीन साल के पूरे हो जाएंगे। अब जनाब जब बर्थडे बॉलीवुड के नन्हें सुपरस्टार का है तो ऐसे में कुछ तो खास होगा ही इसलिए मम्मी करीना ने तैमूर की बर्थडे पार्टी को ग्रैंड बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं अब सैफीना के लाडले तैमूर की बर्थडे पार्टी भी शुरू हो चुकी हैं। जिसमें एक के बाद एक मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ हैं। जहां तैमूर अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पर काऊ बॉय स्टाइल में नजर आए हैं वहीं मम्मी करीना भी पोल्का डॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: जैसा दादा वैसा पोता! दादा के नक्शे कदम पर इब्राहिम अली खान, किक्रेट में जबरदस्त शॉट लगाते आए नजर)

आपको बता दें कि तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी में मेहमानों ने आना शुरू कर दिया है। तैमूर अली खान की बहन इनाया नौमी खेमू मम्मी सोहा अली खान के साथ पार्टी में पहुंच चुकी हैं। वहीं करण जौहर भी अपने बेटे यश जौहर के साथ आ चुके हैं। इसके अलावा तैमूर की मासी करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों और मम्मी बबिता के साथ पहुंच चुकी हैं। वहीं, आदर पूनावाला भी अपने बेटे सायरस के साथ पार्टी में पहुंचे हैं। इसी बीच तैमूर की बर्थडे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बर्थडे पार्टी का थीम क्रिसमस है। इसी को देखते हुए पूरी तरह से तैयारियां की गई हैं।( ये भी पढ़ें: बर्फीली वादियों में मोहित सहगल संग रोमांटिक हुईं सनाया ईरानी, वीडियो देख फैंस बोले- वाह क्या बात)

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, इस बार तैमूर ने कुछ खास फरमाइश की है, जिसके लिए परिवार तैयारी कर रहा है। करीना कपूर खान ने बताया कि तैमूर अली खान का बर्थडे मुबंई में ही सेलिब्रेट किया जाएगा। करीना ने बताया कि तैमूर इस बार दो केक काटने वाले हैं। जिसमें एक केक पर हल्क का बना होगा और एक पर सेंटा क्लाज। उन्होंने कहा कि जब मैंने उनसे पूछा दो क्यों, तो वह बोले क्योंकि मैं दोनों जैसा हूं। इस तरह तैमूर अपनी विश पहले ही मम्मी को बता चुके हैं। वहीं आपको बता दें कि तैमूर की इस बर्थडे पार्टी में 8-10 दोस्त ही शामिल होंगे। (ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने किया पुराने दिनों का जिक्र, न्यू ईयर के लिए बनाए ये प्लान)

आपको बता दें कि करीना कपूर-तैमूर अली खान के बर्थडे की तैयारियों के लिए बहन करिश्मा कपूर से साथ नजर आईं थी। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी मिल रही है। वैसे हम भी तैमूर को एडवांस में हैप्पी बर्थडे विश कर देते हैं पता नहीं कि कल छोटे नवाब कहां बिजी हो जाएं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.