सलमान खान व ऐश्वर्या राय से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, ये 10 बॉलीवुड स्टार्स रत्नों में करते हैं विश्वास

आज इस स्टोरी में हम आपको उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी अंगूठी में रत्न को धारण करते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सलमान खान व ऐश्वर्या राय से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, ये 10 बॉलीवुड स्टार्स रत्नों में करते हैं विश्वास

क्या रत्न सच में किस्मत चमका सकते हैं? जो लोग ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते हैं, वो लोग राशि और कुंडली को काफी मानते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग तो अपने हाथ में राशि से संबंध रखने वाला रत्न भी पहनते हैं, ताकि आने वाले वक्त में उनके साथ हमेशा अच्छा हो। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो रत्नों से काफी ज्यादा प्रभावित हैं और हमेशा अपने हाथ में रत्न को अंगूठी या फिर ब्रेसलेट के रूप में पहनते हैं।  आज इस स्टोरी में आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े उन तमाम सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालों से अपने हाथ में अपनी राशि से जुड़ा हुआ रत्न पहने हुए हैं। 

1. सलमान खान (Salman Khan)

salman khan gemstone ring

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का सिल्वर ब्रेसलेट काफी ज्यादा पॉपुलर है। उन्होंने अपने हाथ में एक मोटी चैन वाला सिल्वर ब्रेसलेट पहन रखा है, जिसमें फिरोजा स्टोन लगा हुआ है। सलमान खान अपने इस ब्रेसलेट के बिना शायद ही नजर आते हैं। अभिनेता को ये ब्रेसलेट उनके पिता व राइटर सलीम खान ने तोहफे के रूप में दिया था और इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने कई इंटरव्यूज में दी है। सलमान खान अपने इस फिरोजा ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म मानते हैं। इसी वजह से वह इस ब्रेसलेट को ना ही किसी और को पहनने की इजाजत देते हैं और ना ही वह खुद कभी इसे अपने हाथ से उतारते हैं। खास बात ये है कि, भाईजान के फैंस भी इस फिरोजा रत्न को उनकी सफलता का कारण मानते हैं।

(ये भी पढ़ें: जब भाग्यश्री ने सलमान खान को दी थी दूर रहने की चेतावनी, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया था खुलासा)

2. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

amitabh bachchan gemstone ring

अभिनेता अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह माना जाता है। लेकिन ये शहंशाह भी ज्योतिष शास्त्र में काफी विश्वास रखते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने हाथ में ओपल, नीलम और पन्ना की अंगूठियां पहनी हुई हैं। ये रत्न व्यक्ति के शुक्र, बुध और शनि को मजबूत करने का प्रतिनिधत्व करते हैं। कहा जाता है कि, अमिताभ बच्चन जब अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक ज्योतिष की सलाह से ये अंगूठियां पहनी थीं। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का ऑफर मिला था, जिसके दम पर उन्होंने अपना सारा कर्ज उतारा था। अमिताभ बच्चन ने आज तक इन अंगूठियों को अपने हाथ से नहीं निकाला है।

3. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan)

aishwarya rai gemstone ring

अमिताभ बच्चन की तरह उनका पूरा परिवार ज्योतिष शास्त्र और रत्नों को खूब मानता है। अभिनेता की बहू, मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हाथ में नीलम रत्न पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस रत्न को एक अंगूठी में जड़वाकर अपने उल्टे हाथ की बीच वाली उगंली में धारण कर रखा है। इसके अलावा, ऐश्वर्या ने हीरा भी उंगली में पहन रखा है। हीरा शुक्र का रत्न है, जबकि नीलम शनि का रत्न है, जो कर्म जीवन के नक्शे को नया रूप देने की क्षमता रखता है। ऐश्वर्या राय अपने इन दोनों रत्नों में काफी विश्वास करती हैं। इसी वजह से वह हमेशा इन्हें पहनकर रखती हैं।

(ये भी पढ़ें: इतने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐसे जीते है शान से जिंदगी)

4. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)

abhishek bachchan gemstone ring

अभिनेता अभिषेक बच्चन को बी-टाउन का सबसे पॉपुलर स्टार किड कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं और इसी वजह से उन्हें आसानी से फिल्मी दुनिया में भी काम मिल गया था। लेकिन ये भी सच है कि, एक्टर ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। उन्हें कई निर्माता और निर्देशकों द्वारा रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। अभिषेक बच्चन ने अपने मन को हमेशा स्थिर बनाए रखने के लिए नीलम और पन्ना को अंगूठियों के रूप में धारण कर रखा है। ऐसा लगता है कि, इन रत्नों ने अभिषेक के जीवन में बदलाव लाने में मदद की है।

5. करीना कपूर (Kareena Kapoor)

kareena kapoor gemstone ring

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'फैशनिस्टा' करीना कपूर भी अपने हाथ में लाल मूंगा और मोती की अंगूठी पहनती हैं। करीना अपने हर तरह के आउटफिट के साथ अंगूठी को पहनकर रखती हैं। वह कभी भी अपने हाथ की लाल अंगूठी को नहीं उतारती हैं। लाल मूंगा रत्न मंगल ग्रह के लिए है। कहा जाता है कि, इसमें ऐसी शक्तियां होती हैं, जो आपके करियर को वृद्धि और सफलता की ओर बढ़ाती हैं।

(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)

6.संजय दत्त (Sanjay Dutt)

sanjay dutt gemstone ring

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुके हैं। इसी वजह से फैंस ने उनकी बायोग्राफी ‘संजू’ को भी खूब पसंद किया था। ज्योतिष सलाह से संजय दत्त मोती और पीला पुखराज धारण करते हैं। ऐसा लगता है कि, उनका इस रत्न में दृढ़ विश्वास है। इसलिए वह जहां भी जाते हैं, इसे पहन कर रखते हैं।

7. एकता कपूर (Ekta Kapoor)

ekta kapoor gemstone ring

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर भी ज्योतिष शास्त्र में काफी ज्यादा विश्वास रखती हैं। एकता की अंगूठियां हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं, क्योंकि वह कई तरह के रत्न धारण करती हैं। एकता के पास मोती, मूंगा से लेकर पन्ना तक सभी तरह के रत्न है। एकता का मानना है कि, इन रत्नों ने उनके जीवन को संवारने में बड़ा योगदान दिया है।

(ये भी पढ़ें: एकता कपूर ने अब तक क्यों नहीं की शादी, पिता जितेंद्र ने कही थी ऐसी बात)

8. अजय देवगन (Ajay Devgn)

ajay dhevgan gemstone ring

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘सिंघम’ यानी अभिनेता अजय देवगन अपने हाथ में पीले रंग के पुखराज की अंगूठी पहनकर रखते हैं। बेशक आज के समय में अजय देवगन का नाम बॉलीवुड के टॉप 5 अभिनेताओं में लिया जाता है, लेकिन एक समय था, जब अभिनेता को करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुखराज गुरु का रत्न माना जाता है। पुखराज व्यक्ति को धन, सौभाग्य, समृद्धि, परिवार आदि का सुख देता है।

9. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)

emran khani gemstone ring

अभिनेता इमरान हाशमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल करने में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। उन्होंने आज तक कई हिट रोमांटिक फिल्में दी हैं, लेकिन फैंस अभिनेता को सीरियल किसर के नाम से जानते हैं। इमरान खान अपने हाथ में एक या दो नहीं बल्कि, चार अंगूठियां पहनते हैं। वह अक्सर पीले रंग की नीलम, लाल मूंगा की अंगूठी पहने हुए स्पॉट हुए हैं। इसके अलावा अलावा, उनके पास एक ओपल रिंग और एक रूबी रिंग भी है। इन अंगूठियों से साफ है कि, इमरान खान रत्नों में काफी ज्यादा विश्वास करते हैं।

(ये भी पढ़ें: Happy Birthday: फिल्मों से बहुत अलग है इमरान हाशमी की लाइफ, पत्नी-बेटे की स्टोरी जान हो जाएंगे खुश)

10. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

shipla shetty gemstone ring

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस व फिटनेस फ्रिक शिल्पा शेट्टी अपने हाथ में हमेशा पुखराज रत्न पहनकर रखती हैं। एक्ट्रेस ने अपने कई इंटरव्यूज में अपनी सफलता का श्रेय अपने रत्न को दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, यह रत्न उनकी मां ने उन्हें अंगूठी के रूप में पहनने का सुझाव दिया था। यही वजह है कि उन्होंने पुखराज की अंगूठी पहननी शुरू कर दी थी।

तो क्या आप भी इन रत्नों में विश्वास करते हैं। हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप में कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: ऑल सेलिब्रिटीज इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.