आदर जैन-तारा सुतारिया 2022 में करेंगे शादी! फुफेरे भाई रणबीर कपूर से पहले ही हो सकती है वेडिंग

शादियों का मौसम चल रहा है और बॉलीवुड की सबसे मशहूर हस्तियों की शादियां लगातार चर्चा में हैं। इस लिस्ट में अब नाम जुड़ गया है तारा सुतारिया और आदर जैन का, जो 2022 की शुरुआत में शादी करेंगे।

img

By Kanika Singh Last Updated:

आदर जैन-तारा सुतारिया 2022 में करेंगे शादी! फुफेरे भाई रणबीर कपूर से पहले ही हो सकती है वेडिंग

पिछले कुछ हफ़्तों से, हम बी-टाउन में बहुत सारी भव्य शादियां देख रहे हैं और हमें यह काफी पसंद आ रहा है। राजकुमार-पत्रलेखा की भव्य शादी के साथ, अब सभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की उम्मीद लगाए बैठे हैं! इसके अलावा, सभी की निगाहें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की दिसंबर में होने वाली शादी पर हैं, क्योंकि कहा जा रहा है कि, यह जोड़ा राजस्थान के माधोपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हालांकि, इसके साथ ही यह भी सुनने में आ रहा है कि, एक और सेलेब कपल जल्द ही शादी कर सकता है।

एक और जोड़ी, जो शादी करने की लिस्ट में अपना इंतजार कर रही है, वह हैं आदर जैन (Aadar jain) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria)। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टी करते देखा जाता है। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। ऐसा लग रहा है कि, दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए हैं, और अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को एक पायदान ऊपर ले जाने का फैसला कर लिया है।

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, एक्ट्रेस ने शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर)

आदर, जो रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं, आने वाले महीनों में अपनी प्रेमिका तारा सुतारिया से शादी कर सकते हैं। जबकि ऐसी खबरें थीं कि, रणबीर और आलिया भट्ट मई-जून 2022 के आसपास शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन इसके पहले, हम कपूर परिवार में एक और शादी देख सकते हैं। 'Bollywoodlife.com' की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अंदरूनी सूत्र ने आदर और तारा सुतारिया की शादी के बारे में खुलासा किया और साझा किया कि, ''दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं और उन्होंने अब अपने रिश्ते को एक नया आयाम देने का फैसला कर लिया है।"

(ये भी पढ़ें: राजकुमार राव के लिए पत्रलेखा के शादी वाले दुपट्टे पर लिखा था खास मैसेज, जानें इस बारे में)

सूत्र ने यह भी साझा किया कि, कपल गोवा में एक रोमांटिक छुट्टी पर गए थे और यहीं पर उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का अंतिम फैसला लिया था। उसी के बारे में बात करते हुए, सूत्र ने कहा, "वे 2022 की शुरुआत में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और हां, यह रणबीर-आलिया की शादी से पहले हो सकता है।"

चूंकि यह शादियों का मौसम है, और अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो हम जल्द से जल्द कपूर परिवार से ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, आदर अपनी प्रेमिका तारा सुतारिया से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कपूर खानदान के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था, "आदर अपनी प्रेमिका तारा सुतारिया से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। किसी भी कारण से, मुझे नहीं लगता कि, रणबीर (आलिया से) शादी करने के लिए अभी तैयार हैं, वहीं उनके चचेरे भाई आदर जल्द से जल्द तारा से शादी करना चाहते हैं। बता दें कि, आदर के बड़े भाई अरमान ने भी पिछले साल ही अपनी प्रेमिका से शादी की थी। हालांकि, आदर जैन ने अभी अपने करियर की शुरूआत भी नहीं की है, बावजूद इसके वो जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। वहीं, तारा सुतारिया के करियर ने अभी-अभी उड़ान भरी है।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'तड़प' में नजर आएंगी। फिलहाल, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, क्या ये कपल साल की शुरूआत में शादी करते हैं या फिर यह बात महज एक अफवाह साबित होती है! वैसे, आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.