Abhinav Shukla पत्नी Rubina Dilaik को मानते हैं खुद से ज्यादा सफल, एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एक्टर अभिनव शुक्ला ने बताया कि, उनकी पत्नी रुबीना दिलैक उनसे ज्यादा सफल हैं। इस पर एक्ट्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Abhinav Shukla पत्नी Rubina Dilaik को मानते हैं खुद से ज्यादा सफल, एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

स्टार कपल रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने 21 जून 2018 को शिमला के 'हेरिटेज वुडविले पैलेस' में शादी की थी। सभी को पता था कि, उनके विवाहित जीवन में चीजें काफी अच्छी चल रही हैं, लेकिन सच्चाई तब सामने आई थी, जब उन्होंने 'बिग बॉस 14' में भाग लिया था। नेशनल टेलीविजन पर झगड़े के बावजूद रुबीना और अभिनव ने अपने बिना शर्त प्यार के कारण सभी का दिल जीत लिया था। 

Abhinav Shukla and his wife Rubina Dilaik

रुबीना जहां टेली की दुनिया का एक लोकप्रिय नाम हैं, वहीं अभिनव भी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अब, एक साक्षात्कार में अभिनव और रुबीना ने इस बारे में बात की कि, क्या उनके प्रोफेशनल लाइफ का उन पर प्रभाव पड़ता है। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि, उनके पति ने उन्हें इस बात से सहज महसूस कराया है कि, वह उनसे बड़ी स्टार हैं।

Abhinav Shukla and his wife Rubina Dilaik

(ये भी पढ़ें- मोहित रैना ने पत्नी अदिति शर्मा संग मनाई पहली होली, मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की वाइफ)

'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में रुबीना ने बताया कि, अभिनव का मानना ​​​​है कि, एक पुरुष की तुलना में महिला के लिए अधिक सफल होना सामान्य है। रुबीना ने कहा कि, 'अभिनव कहते हैं कि, मैं आज या कल जीवन के किसी भी समय में, अगर ऊंचाइयों पर हूं, अपने करियर के लिहाज से, पैसों के लिहाज से, या फिर किसी भी लिहाज से, वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे। वे मुझे हमेशा सहज महसूस कराएंगे, क्योंकि ये एक बहुत ही स्वाभाविक बात है। समाज में ऐसा क्यों है कि, करियर के मामले में केवल एक पुरुष को ही सबसे आगे रहना है। एक महिला अधिक सफल क्यों नहीं हो सकती है और फिर भी यह दोनों के बीच विवाद की हड्डी नहीं होनी चाहिए। इसलिए, उन्होंने हमेशा इसे सामान्य ही माना है। उन्होंने हमेशा कहा है कि, यह सामान्य है।"

Abhinav Shukla and his wife Rubina Dilaik

इसी इंटरव्यू में अभिनव ने भी इस बारे में बात की और कहा कि, लोगों को इसके बारे में ज्यादा प्रैक्टिकल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अगर कोई इस बात को नहीं समझता कि, एक पत्नी भी पति से ज्यादा सफल हो सकती है, तो वो बेवकूफ है। दोनों एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। दोनों के बीच बहुत शानदार बॉन्डिंग है।

Abhinav Shukla and his wife Rubina Dilaik

(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी की लेटेस्ट फोटो आई सामने, कार के अंदर बैठे दिखे 'छोटे राजकुमार')

उन्होंने यह भी कहा कि, "मुझे पता है कि, वह मुझसे ज्यादा सफल हैं, लेकिन यह प्रोफेशन है, एक बार जब वह घर पर होती है, तो वह मेरी पत्नी होती है ... इसलिए, पेशेवर रूप से हमने इसका हल निकाला है। हम सुरक्षित हैं और मुझे इस तथ्य को स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है कि, वह अधिक सफल हैं।” अभिनव ने यह भी साझा किया कि, कई लोग उनके पास आते हैं, उन्हें यह महसूस कराने की कोशिश करते हैं कि, वह और रुबीना दोनों पेशेवर रूप से समान हैं, यह महसूस किए बिना कि, वह अपनी पत्नी के स्टारडम के साथ सहज हैं।

Abhinav Shukla and his wife Rubina Dilaik

याद दिला दें कि, अभिनव को 'बिग बॉस 14' के घर से बाहर कर दिया गया था और रुबीना शो की विजेता के रूप में उभरी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, 'बिग बॉस' से पहले अभिनव ने कई टीवी शोज ‘गीत - हुई सबसे पराई’, ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’, ‘हिटलर दीदी’ और ‘छोटी बहू’ में काम किया था, जिसमें रुबीना ने मुख्य किरदार निभाया था। ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली रुबीना बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Abhinav Shukla and his wife Rubina Dilaik

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल को पति गौतम ने किया किस, वेकेशन से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें कीं शेयर)

फिलहाल, अभिनव शुक्ला के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.