'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दौड़ा ने अपनी गोद भराई की झलकियां कीं शेयर, खास अंदाज में की एंट्री

यूथ शो 'दिल दोस्ती डांस' से फेमस हुईं एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने हाल ही में अपनी ग्रैंड गोद भराई रस्म की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दौड़ा ने अपनी गोद भराई की झलकियां कीं शेयर, खास अंदाज में की एंट्री

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) ने यूथ शो ‘दिल दोस्ती डांस’ (Dil Dosti Dance) से अपना फेम कमाया था, जहां उन्होंने तानी शेखावत के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी। हालांकि, इस शो को वृंदा ने बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने डायमंड व्यापारी भाविन मेहता को तीन साल तक डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी कर ली थी। अब एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में, वृंदा की गोद भराई रस्म सेलिब्रेट की गई, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं इस रस्म की झलकियां।

Vrinda Dawda

पहले ये जान लीजिए कि, वृंदा ने 3 मार्च 2021 को अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रेड नेट के ऑफ-शोल्डर गाउन में वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद जब वो पीछे मुड़ती हैं, तो वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद भविन भी उन्हें ज्वाइन कर लेते हैं और दोनों नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वृंदा ने लिखा था, ‘हम अपनी फैमिली में थोड़ा और प्यार जोड़ रहे हैं।’

(ये भी पढ़ें- गोविंदा ने Ex GF नीलम कोठारी संग 20 साल बाद पर्दे पर की वापसी, एक्ट्रेस के पति ने वीडियो किया शेयर)

Vrinda Dawda With Husband Bhavin

आइए अब आपको दिखाते हैं आपकी फेवरेट एक्ट्रेस की बेबी शॉवर की तस्वीरें। दरअसल, वृंदा दौड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी गोद भराई रस्म की कुछ तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं। इस सेरेमनी के लिए वृंदा ने नियॉन ग्रीन और पिंक कलर का एटायर पहन रखा है, जिसके ऊपर गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है। वहीं, एक्ट्रेस के पति भाविन क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। बेबी शॉवर वेन्यू को फेयरी लाइट्स, फूल और ‘ओह बेबी’ हैशटैग के साथ सजाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने फूलों की चादर के नीचे अपने ग्रैंड वेन्यू में एंट्री किया।

इससे पहले, 13 मई 2021 को वृंदा दौड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने पति भाविन संग दो एक जैसी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में भाविन, वृंदा के बेबी बंप पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वृंदा ब्लैक जैगिंग्स के साथ व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रही हैं। वहीं, भाविन ने प्रिंटेड शर्ट के साथ डेनिम जींस पहन रखी है।

(ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने सारा तेंदुलकर संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को बताई सच्चाई)

Vrinda Dawda With Husband

vrinda With Husband

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वृंदा ने अपने बेबी के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हमारे बेबी के लिए एक लेटर। डियर बेबी, हम आपसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं और परिवार में आपके आगमन से खुश हैं। आपका मार्गदर्शन करने के लिए, आपकी रक्षा करने के लिए और आपको सबसे ज्यादा सपोर्ट करने के लिए हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। हम सबसे अच्छा अनुभव महसूस कर सकते हैं। हम जानते हैं कि आप हमें भी बहुत कुछ सिखाने वाले हैं। हम पूर्ण नहीं हैं, लेकिन हम आपको बिना किसी अंत के प्यार करेंगे। बिग डे तक बस कुछ और हफ्ते। मॉम और डैड की तरफ से प्यार।’

(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत भांजे पृथ्वी और बहन रंगोली के साथ गईं स्वर्ण मंदिर, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल)

Vrinda Dawda With Husband

फिलहाल, वृंदा और उनके हसबैंड भाविन जल्द ही अपनी जिंदगी के नए फेज का अनुभव करने वाले हैं, जिसके लिए दोनों काफी एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको वृंदा के गोद भराई रस्म की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- वृंदा दौड़ा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.