वृंदा दौड़ा ने शेयर किया अपनी गोदभराई का थ्रोबैक वीडियो, पति के साथ कपल डांस करती आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने हाल ही में, अपनी गोदभराई का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

वृंदा दौड़ा ने शेयर किया अपनी गोदभराई का थ्रोबैक वीडियो, पति के साथ कपल डांस करती आईं नजर

टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) और उनके पति व बिजनेसमैन भविन मेहता (Bhavin Mehta) 30 जून 2021 को बेटे श्रेयान के माता-पिता बने थे। अपने बेटे के जन्म से एक महीने पहले यानी 30 मई 2021 को एक्ट्रेस की गोद भराई सेरेमनी हुई थी, जिसका वीडियो अब वृंदा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

vrinda dawda with her husband

पहले ये जान लीजिए कि, टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने एक डायमंड व्यापारी भविन मेहता को तीन साल तक डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी की थी। शादी के साढ़े 4 साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं।

(ये भी पढ़ें: विक्की कौशल ने गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ संग अपनी सगाई की खबर की कन्फर्म! कहा- 'जल्द ही करूंगा')

vrinda dawda family

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, वृंदा ने 17 अक्टूबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी गोद भराई सेरेमनी का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में वृंदा अपने पति भविन के साथ कपल डांस करते और केक काटते हुए भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो से साफ है कि, वृंदा ने अपनी गोद भराई में काफी मस्ती की थी।

इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “ट्रेडिशनल बेबी शॉवर। (30 मई 2021) आशीर्वाद और परंपराएं बच्चे के गर्भाधान से शुरू हो जाते हैं। नए बच्चे का आगमन परिवार में हर किसी के लिए शुभ और भाग्यशाली होता है और सभी इसे एन्जॉय करते हैं। गुजराती घरों में ट्रेडिशनल बेबी शॉवर को ‘श्रीमंत’ कहा जाता है (जिसका मतलब धनी होता है, बेबी शॉवर के लिए इसका मतलब बहुतायत और धन है, जो हम बच्चे और परिवार पर चाहते हैं)।”

(ये भी पढ़ें: अभिषेक मलिक ने अपनी संगीत सेरेमनी में मंगेतर सुहानी संग किया रोमांटिक डांस, देखें वीडियोज)

इससे पहले, 24 अगस्त 2021 को वृंदा और भविन ने अपने बेटे का नामकरण किया था। इसके लिए एक्ट्रेस ने एक सेरेमनी भी आयोजित की थी, जिसकी कुछ तस्वीरें बिंदास मां ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। इसमें से एक फोटो में वृंदा ने बेबी बॉय के ऊपर रखे एक कार्ड के साथ 'बेबी मेहता' की एक झलक साझा की थी, जिस पर "हैलौ वर्ल्ड, मेरा नाम श्रेयान भविन मेहता है" लिखा हुआ था।

vrinda dawda baby

vrinda dawda baby

वहीं, 10 सितंबर 2021 को वृंदा दौड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक एनिमेशन के द्वारा एक्ट्रेस के पेट पर बम ब्लास्ट होता है, जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति अपने बेबी के साथ दिखाई देते हैं। इसमें वृंदा के बेटे का चेहरा साफ देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''बूम !! प्रेग्नेंसी के 9 महीनों के बाद, अपने बच्चे को अपनी बाहों में लेने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। पेश हैं हमारे छोटे सितारे "श्रेयान", जिसने हमारे जीवन को बिना शर्त प्यार और खुशी के साथ भर दिया है।''

(ये भी पढ़ें: जब शर्मिला टैगोर ने पति मंसूर से कहा था- 'झुको मत, टाइगर', सैफ ने पिता के अंतिम क्षणों को किया याद)

फिलहाल, वृंदा दौड़ा अपने मातृत्व के हर एक पल का आनंद ले रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.