Ahan Shetty का अपनी लॉन्ग टाइम GF Tania Shroff से हुआ ब्रेकअप? 11 सालों से कर रहे थे डेटिंग

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अहान शेट्टी का अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। दोनों 11 सालों से एक साथ थे। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ahan Shetty का अपनी लॉन्ग टाइम GF Tania Shroff से हुआ ब्रेकअप? 11 सालों से कर रहे थे डेटिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने फिल्म 'तड़प' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अहान बिजनेसमैन जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी व मॉडल तान्या श्रॉफ के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, अब खबरें सामने आई हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।

अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ 11 साल की डेटिंग के बाद हुए अलग: रिपोर्ट

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ 11 साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनका ब्रेकअप डेढ़ महीने पहले हुआ था। अपने लंबे समय के रिश्ते से बाहर आने के बाद अहान और तान्या फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा, “यह 11 साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया था। वे फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।''

ahaan shetty-tania shroff

अहान और तान्या का रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान और तान्या बचपन के दोस्त थे। वे एक ही स्कूल में पढ़ते थे और हमेशा एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखते थे। कपल के प्यार भरे पलों की झलकियां उनके इंस्टा अकाउंट्स पर साफ देखने को मिलती हैं। ऐसे में उनके ब्रेकअप की खबर फैंस के लिए काफी हार्ट-ब्रेकिंग है। हालांकि, उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात है, क्योंकि न तो तान्या और न ही अहान ने अपने ब्रेकअप के दावों की पुष्टि या खंडन किया है। गौरतलब है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है और उनके प्यार भरे समय की तस्वीरें भी उनके सोशल मीडिया हैंडल पर मौजूद हैं।

ahaan shetty-tania shroff

जब अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ ने अथिया-केएल राहुल की शादी की अनदेखी तस्वीरें की थीं शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब अहान की पहली फिल्म के प्रीमियर पर शेट्टी फैमिली के साथ दिखी थीं तान्या

2 दिसंबर 2021 को अहान की पहली फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर के दौरान तान्या को शेट्टी फैमिली के साथ देखा गया था। सुनील, माना, अहान और अथिया के साथ-साथ केएल राहुल और तान्या भी उनके साथ शामिल हुए थे। तान्या ने अपनी प्रोफ़ाइल पर इवेंट की शानदार झलकियां साझा की थीं, जिनमें वह पूरे शेट्टी परिवार के साथ ख़ुशी से पोज़ देती हुई नज़र आई थीं।

ahaan shetty-tania shroff

जब अहान ने तान्या संग शादी पर की थी बात

एक बार ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ संग बातचीत में अहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था, “अभी मेरा फोकस मेरा काम है और मैं अपनी दूसरी फिल्म पर काम कर रहा हूं। जब मुझे लगेगा कि मुझे अपने निजी जीवन के बारे में कुछ कहना है, तो मैं इसे छिपाने वाला नहीं हूं।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ahaan shetty-tania shroff

अहान शेट्टी-तान्या श्रॉफ की लव स्टोरी: बचपन की दोस्ती हुई प्यार में तब्दील, GF के लिए विमान से कूद गए थे एक्टर, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें इस मामले पर अहान और तान्या की प्रतिक्रिया का इंतजार है। तो आपका इस रिपोर्ट पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.