Ajay Devgn ने मुंबई में खरीदा 45 करोड़ रुपए का ऑफिस स्पेस, 13,293 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अजय देवगन ने मुंबई के पॉश इलाके में 45 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ajay Devgn ने मुंबई में खरीदा 45 करोड़ रुपए का ऑफिस स्पेस, 13,293 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इंडस्ट्री के सबसे बिजी और हाइएस्ट पेड एक्टर हैं, जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खबर है कि अजय देवगन ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक नया ऑफिस स्पेस खरीदा है, जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपए है। 

अजय देवगन ने खरीदी 45 करोड़ की प्रॉपर्टी

'मनी कंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के अंधेरी वेस्ट में खरीदी गई अजय देवगन की यह प्रॉपर्टी 13,293 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है, जिसकी पहली यूनिट का बिल्ट-अप एरिया 8,405 वर्ग फुट में फैला है, जो ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग में 16वीं मंजिल पर स्थित है। इसकी कीमत 30.35 करोड़ रुपए बताई गई है, जिसके लिए अजय ने स्टांप शुल्क के रूप में 1.82 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

AJAY DEVGN

वहीं, प्रॉपर्टी की दूसरी यूनिट उसी इमारत की 17वीं मंजिल पर है और इसका बिल्ट-अप क्षेत्र 4,893 वर्ग फुट में फैला हुआ बताया जा रहा है। इसकी कीमत 14.74 करोड़ रुपए बताई गई है, जिसके लिए 88.44 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की गई है। इस तरह से अजय ने इस प्रॉपर्टी के लिए कुल 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह संपत्ति अजय देवगन के मूल नाम 'विशाल वीरेंद्र देवगन' के नाम से 19 अप्रैल 2023 को रजिस्टर्ड की गई थी। अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल द्वारा 13 अप्रैल को मुंबई में 16.5 करोड़ रुपए का घर खरीदने के ठीक 5 दिन बाद इसे रजिस्टर्ड किया गया था। फिलहाल, अजय की ओर से इस पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

AJAY DEVGN

अजय देवगन की विजुअल इफेक्ट्स कंपनी 

अजय के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टीज हैं, जिसमें से एक उनकी एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी 'NY VFXWAALA' भी है, जिसका नाम उनके और काजोल के बच्चों न्यासा देवगन व युग देवगन के नाम पर रखा गया है। अजय देवगन-काजोल की पांच महंगी चीजें, लंदन में आलीशान बंगले से प्राइवेट जेट तक हैं इसमें शामिल

अजय देवगन का वर्क फ्रंट

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वह फिलहाल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वह अभिषेक कपूर के लिए भी शूटिंग शुरू करेंगे। उनकी इस अपकमिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म से एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय के भांजे अमन देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। खबरों की मानें, तो यह फिल्म अगले साल यानी 2024 में फरवरी-मार्च तक रिलीज हो सकती है। 

AJAY DEVGN

फिलहाल, अजय देवगन की इस नई प्रॉपर्टी के लिए हम भी उन्हें बधाई देते हैं। तो इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.