Ajay-Kajol की बेटी Nysa ने BFF ओरहान अवात्रामणि संग की पार्टी, शिमरी गोल्डन टॉप में दिखीं ग्लैमरस

हाल ही में, अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को अपने बीएफएफ ओरहान अवात्रामणि संग लंदन में पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ajay-Kajol की बेटी Nysa ने BFF ओरहान अवात्रामणि संग की पार्टी, शिमरी गोल्डन टॉप में दिखीं ग्लैमरस

बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। न्यासा को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है। अब एक बार फिर, स्टार किड को दोस्तों के साथ लंदन में पार्टी करते हुए देखा गया, जिसकी कुछ तस्वीरें उनके बीएफएफ ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।

न्यासा देवगन में लंदन में BFF ओरहान संग की पार्टी

ओरहान अवात्रामणि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंदन के एक क्लब की झलक साझा की, जहां बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। इस बार न्यासा ने भी वहां अपने दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय बिताया। ओरहान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में न्यासा को फुल एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह ओरी के साथ सेल्फी के लिए पाउट करती हुई नजर आ रही हैं। 

nysa devgan

वहीं, अन्य तस्वीरों में हम न्यासा, ओरी और उनके अन्य दोस्तों की ग्रुप फोटोज देख सकते हैं। अपने इस नाइट आउट के लिए न्यासा ने बॉटम्स के साथ शिमरी गोल्डन टॉप पहना था। उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक को खुले बाल, शिमरी हाईलाइटेड चीकबोन्स और ब्राउन लिप्स के साथ कंप्लीट किया था। ओरी ने अपने एक और नाइट आउट की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह न्यासा और दोस्तोंं के साथ जमकर एंजॉय करते हुए दिखाई दिए।

nysa devgan

जब काजोल ने बेटी न्यासा को विश किया था 20वां बर्थडे 

20 अप्रैल 2023 को न्यासा के 20वें जन्मदिन पर काजोल ने 'NMACC' इवेंट से बर्थडे गर्ल के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर की थी। इसमें दोनों मां-बेटी बेहद स्टनिंग लग रही थीं। फोटो में जहां काजोल एक कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट में हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही थीं, वहीं न्यासा ने भी एक सिल्वर एम्बेलिश्ड गाउन में अपना ग्लैम अवतार दिखाया था। कैमरे के लिए खिल-खिलाकर पोज देती हुई मां-बेटी की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी। फोटो के साथ काजोल ने एक प्यारी सी बर्थडे विश भी लिखी थी। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

nysa devgan

जब काजोल ने न्यासा की सोशल मीडिया अटेंशन पर की थी बात

बता दें कि 20 वर्षीय न्यासा ने अभी तक बॉलीवुड में आने का फैसला नहीं किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं, जिनकी एक झलक आते ही वायरल हो जाती है। हालांकि, कई बार उन्हें अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए ट्रोल भी होना पड़ जाता है। न्यासा की सोशल मीडिया अटेंशन के बारे में एक बार उनकी मां काजोल ने खुलकर बात भी की थी।

सोशल मीडिया पर न्यासा को मिलने वाले सभी अटेंशन के बारे में बात करते हुए, काजोल ने बीते दिनों 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा था, “मुझे उस पर गर्व महसूस होता है। मुझे इस बात से प्यार है कि न्यासा जहां भी जाती हैं, गरिमा के साथ पेश आती हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह 19 (अब 20 साल) साल की हैं और मज़े कर रही हैं। उन्हें वह करने का अधिकार है, जो वह करना चाहती हैं और मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगी।''

जानकारी के लिए बता दें कि न्यासा सिंगापुर के 'ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन' में स्कूल पूरा करने के बाद स्विट्जरलैंड में अपनी हायर स्टडीज कर रही हैं। वह अक्सर ओरी सहित अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग जगहों पर पार्टी करती हुई नजर आती हैं।

nysa devgan

फिलहाल, आपको न्यासा और ओरहान की पार्टी की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.