Akash Ambani-Shloka Mehta ने Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में अपने रोमांटिक डांस से जीता दिल

अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में 'सतरंगा' गाने पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रोमांटिक डांस ने महफिल लूट ली थी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Akash Ambani-Shloka Mehta ने Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में अपने रोमांटिक डांस से जीता दिल

कुछ दिनों पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए तीन दिवसीय ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी की थी। इवेंट के दूसरे दिन पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और अंबानी फैमिली ने कार्निवल-थीम वाले उत्सव में अपनी डांस परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी थी। अब इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि अनंत अंबानी 12 जुलाई 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने 'सतरंगा' गाने पर अपने रोमांटिक डांस से जीता दिल 

आकाश अंबानी व श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपनी क्यूट केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं और दोनों ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से इसका सबूत पेश किया। एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाले इस कपल ने सेंटर स्टेज पर कदम रखा और 'एनिमल' फिल्म के गाने 'सतरंगा' पर जमकर डांस किया। आकाश ने परफॉर्मेंस के लिए एक ब्लैक कलर की शिमरी शेरवानी व सिंपल मैचिंग पायजामा पहना था और इसे एक ब्लैक ओवरकोट के साथ जोड़ा था। ओवरकोट पर सीक्विन एम्बेलिश्मेंट के साथ जटिल व्हाइट एम्ब्रॉयडरी थी।

radhika

radhika

दूसरी ओर, श्लोका पिंक, ग्रीन एंड ब्लू कलर के रत्नजड़ित लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे की चोली और उसके चारों ओर मल्टीकलर रत्नों से सजावट की गई थी व लहंगे में रत्नों की सजावट के साथ एक पिंक एंड सिल्वर फ्लोई सीक्विन स्कर्ट थी। श्लोका ने लहंगे को डायमंड नेकलेस, मांग टीका और बड़े इयररिंग्स के साथ जोड़ा था। इस कपल ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। आकाश ने श्लोका के माथे पर प्यार भरे किस के साथ डांस को समाप्त किया।

radhika

radhika

radhika

radhika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ 'केसरिया' गाने पर किया डांस 

शादी से पहले आयोजित समारोह में आकाश अंबानी और शोलका मेहता ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक और शानदार परफॉर्मेंस दी थी। कपल्स ने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' गाने पर जमकर डांस किया था। परफॉर्मेंस के लिए आलिया भट्ट ने जाने-माने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक गोल्डन लहंगा पहना था। जबकि रणबीर कपूर ने डायमंड स्टडेड कुर्ता-पायजामा चुना था।

radhika

radhika

Shloka Mehta ने Anant Ambani की कॉकटेल पार्टी में फ्लॉन्ट की थी 4.8 करोड़ की डायमंड-इन्क्रस्टेड घड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई में रणबीर-आलिया के साथ घूमते दिखे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता

जामनगर से लौटने के तुरंत बाद आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी अभिनेता रणबीर और आलिया के साथ घूमने के लिए उनके पाली हिल घर गए। इसके बाद यह कपल शहर में घूमते हुए दिखाई दिया और रास्ते में शटरबग्स को देखकर हाथ भी हिलाया। रणबीर ने पैसेंजर सीट ली थी और आकाश अंबानी ने ड्राइविंग सीट संभाली थी।

radhika

radhika

Shloka Mehta 'बंधनी' साड़ी व एमराल्ड ज्वेलरी में दिखीं खूबसूरत, Akash Ambani संग बिताए कैंडिड मोमेंट। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के डांस परफॉर्मेंस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.