अक्षय कुमार के बेटे आरव बहन नितारा संग आए नजर, यूजर्स ने चलने के स्टाइल को लेकर किया ट्रोल

हाल ही में, बॉलीवुड कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बच्चों आरव कुमार और नितारा कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद आरव को ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अक्षय कुमार के बेटे आरव बहन नितारा संग आए नजर, यूजर्स ने चलने के स्टाइल को लेकर किया ट्रोल

बॉलीवुड के पावर कपल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना आदर्श पति-पत्नी हैं। शादी के दो दशक बाद भी इनकी जोड़ी बेमिसाल है। अक्षय और ट्विंकल दो बच्चों आरव कुमार (Aarav Kumar) और नितारा कुमार के पैरेंट्स हैं। हालांकि, अन्य स्टार किड्स की तरह आरव और नितारा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। हाल ही में, भाई-बहन की इस जोड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जिसको देखने के बाद अब आरव को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

aarav kumar

बता दें कि, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दोनों कभी भी अपने दिल की बात कहने से नहीं कतराते हैं। वहीं, दूसरी ओर इनके बच्चे आरव और नितारा काफी शर्मीले हैं। वे मीडिया के सामने आने से बचते हैं। 

aarav kumar

बात करें आरव और नितारा के लेटेस्ट वीडियो की, तो 27 जुलाई 2022 को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बच्चों आरव व नितारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। भाई-बहन की जोड़ी एक साथ सुपरक्यूट लग रही थी। जहां आरव ने मैचिंग पैंट के साथ ब्लू शर्ट पहनी थी, वहीं नितारा क्रीम कलर की स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम में काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने कंधों पर ऑरेंज कलर का बैग भी टांगा हुआ था। यहां देखें वह वीडियो।

(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा ने 'कॉफी विद करण 7' में अपने रिश्ते पर की बात, कहा- 'मैं किसी का दिल नहीं तोडूंगा')

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही नेटिज़न्स ने आरव को उनके चलने के स्टाइल के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "वह इस तरह क्यों चल रहा है।" वहीं, दूसरे ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मुझे तो ये लड़की लगता है बिल्कुल, जिस तरह से वह चलता है।" एक अन्य नेटिज़न ने कमेंट करते हुए लिखा, ''ये यार सीधा चल भी नहीं सकता।'' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

aarav kumar

aarav kumar

aarav kumar

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने लक्ष्य संग शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस के सवालों के दिए जवाब)

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब आरव को नेटिज़न्स ने ट्रोल किया है। इससे पहले 4 मार्च 2022 को ट्विंकल खन्ना और उनके बेटे आरव को पैपराजी ने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया था। वीडियो में ट्विंकल को अपनी कार की ओर चलते हुए देखा जा सकता है, जबकि आरव उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। उन्हें हाथ में कुछ शॉपिंग बैग लिए हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान आरव ने ग्रीन कलर का बैग कैरी किया हुआ था, जिसको लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यहां देखें वीडियो और कमेंट्स।

aarav kumar

aarav kumar

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति धीरज संग पोज देती आईं नजर, मां बनने का उत्साह किया शेयर)

फिलहाल, आरव की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.