आलिया के लिए प्रोटेक्टिव हुए रणबीर, डिनर के बाद अपनी लेडीलव को भीड़ से बचाते दिखे एक्टर

स्टार कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट डिनर डेट पर साथ देखे गए। इस दौरान, रणबीर और आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर आलिया के लिए प्रोटेक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kanika Singh Last Updated:

आलिया के लिए प्रोटेक्टिव हुए रणबीर, डिनर के बाद अपनी लेडीलव को भीड़ से बचाते दिखे एक्टर

एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर कपल को एक साथ स्पॉट किया जाता है। रणबीर और आलिया वेकेशन से लेकर फैमिली डिनर और एक साथ पार्टी करने तक हमेशा साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में, कपल को एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट के साथ डिनर के लिए जाते देखा गया। इस दौरान रणबीर और आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर, आलिया के लिए भीड़ में प्रोटेक्टिव होते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल कहा जाता है। आलिया और रणबीर, कपल होने के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी हैं। जहां आलिया, रणबीर की हर खुशी का खास ध्यान रखती हैं। वहीं, रणबीर भी अपनी खुशियों में आलिया को शामिल करना नहीं भूलते हैं। यही कारण है कि, दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर पर पार्टी या सेलिब्रेशन करते हुए साथ दिखाई देते हैं।

हाल ही में, स्टार कपल आलिया और रणबीर को आलिया की बहन शाहीन भट्ट के साथ मुंबई के जुहू के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया। वे दोनों वहां अपने करीबी दोस्तों के साथ भी स्पॉट किए गए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही कपल के कई वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो में, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और शाहीन भट्ट को अपनी-अपनी कारों में जाते हुए देखा गया। आलिया ने शाहीन का हाथ पकड़कर सबसे पहले उन्हें उनकी कार तक छोड़ा। उसके बाद, जब वो अपनी कार की तरफ वापस आ रही थीं, तब रणबीर उनके पास गए और अपनी लेडीलव को प्रोटेक्ट करते हुए गाड़ी तक लेकर आए।

(ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य ने बताई सामंथा रुथ प्रभु संग तलाक की वजह! कहा- 'मैं फैमिली का अपमान नहीं सह सकता')

आलिया ने डिनर नाइट के लिए पीले रंग की सीक्विन वाली वन-शोल्डर ड्रेस व सफेद जूते पहने थे और अपने बालों को पोनीटेल में बांधा था। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट पर्स लिया था। रणबीर ने मैचिंग जैकेट और ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहना था। वहीं, शाहीन भट्ट लॉन्ग फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। तीनों अपने दोस्तों अनुष्का रंजन, आकांक्षा रंजन और मेघना गोयल सहित अन्य दोस्तों के साथ बाहर आए। शाहीन भट्ट, मेघना गोयल और आकांक्षा रंजन ने अपने इंस्टा हैडल्स पर डिनर नाइट की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। 

हाल ही में, आलिया और रणबीर को दिल्ली में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर के लॉन्चिंग पर एक साथ देखा गया था। इवेंट के दौरान, जब आलिया स्टेज पर आईं, तो रणबीर पीछे हट गए। फिर आलिया ने पूछा था कि, वो पीछे क्यों जा रहे हैं। इस पर रणबीर ने जवाब दिया था, "तू इतनी हॉट लग रही है कि, कुछ हो रहा है मेरे को यार।" इसके बाद आलिया शरमा गई थीं। इवेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले भी नजर आए थे।

(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी से पति विवेक ने कहा- 'मैं तुम्हें प्यार नहीं करता', एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो)

रणबीर और आलिया पहली बार पर्दे पर निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर आलिया और रणबीर काफी उत्साहित हैं। वहीं, उनके फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार कपल को साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल, हमें रणबीर का आलिया को लेकर लव और केयर काफी पसंद आ रहा है। तो, आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.