दिव्यांका त्रिपाठी से पति विवेक ने कहा- 'मैं तुम्हें प्यार नहीं करता', एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति से अपना प्यार साबित करने के लिए कहती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी से पति विवेक ने कहा- 'मैं तुम्हें प्यार नहीं करता', एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति व अभिनेता विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शादी के लगभग 5 साल बीत जाने के बावजूद आज भी उनके बीच वही प्यार और बॉन्ड देखने को मिलता है। दोनों अपनी लाजवाब बॉन्डिंग से लाखों फैंस को इंस्पायर करते हैं। 

divyanka tripathi

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की शुरुआत 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर किया था। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो पहली नजर में विवेक की चार्मिंग पर्सनैलिटी पर फिदा हो गई थीं। यहीं दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल 2016 में शादी के बंधन में बंधा था। अब दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं, जिसकी झलकियां वे अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

divyanka tripathi

(ये भी पढ़ें- कैटरीना-विक्की के रिसेप्शन की तारीख हुई फिक्स, गेस्ट लिस्ट में शामिल है रणबीर और बिग-बी का नाम)

दिव्यांका त्रिपाठी ने 14 दिसंबर 2021 को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। वो अपने जन्मदिन पर पति विवेक दहिया के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। इस जोड़े ने पैराग्लाइडिंग के भी मजे लिए हैं, जिसका एक वीडियो दिव्यांका ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में कपल के बीच हो रही नोक-झोंक उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

divyanka

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिव्यांका जैसे ही वीडियो शूट करना शुरू करती हैं, विवेक उन्हें चेतावनी देते हुए कहते हैं कि, "अगर तुम्हारा फोन समुद्र में गिर गया, तो मैं उसे वापस लाने के लिए पानी में नहीं कुदूंगा।" इससे हैरान दिव्यांका कहती हैं कि, "आप जरूर कूद सकते हैं, क्योंकि आपने लाइफ जैकेट पहनी हुई है।" फिर दिव्यांका अपना मोबाइल फोन घुमाकर कहती हैं, "ओह गिर गया।" उसे मजाक में लेते हुए विवेक कहते हैं, "जाओ अपना फोन लाओ, जाओ।" जिसके बाद दिव्यांका कहती हैं कि, जो कोई भी उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करता है, वह निश्चित रूप उनका फोन ढूंढेगा और वापस लेकर आएगा। इसका जवाब देते हुए विवेक कहते हैं, "मैं नहीं करता।" इस वीडियो के साथ दिव्यांका ने लिखा है, "मेरे लिए कौन ये कदम उठाएगा? अपने प्यार को साबित करने का समय आ गया है!"

(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य ने अमिताभ बच्चन से मांगी सलाह, कहा- 'दिशा परमार नहीं देती हैं समय')

इस पोस्ट के पहले, दिव्यांका ने विवेक को पैराग्लाइडिंग कराने के लिए धन्यवाद देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,  "यह एक शानदार एडवेंचर था। आगे जो कुछ भी होने वाला है, उसके लिए एक बेहतर शुरुआत! धन्यवाद विव।"

दिव्यांका और विवेक दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। पैराग्लाइडिंग करने से पहले, वे एक साथ एक कार रेसिंग देखने गए थे, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की थी। दिव्यांका ने ये रोमांचक खेल देखने के बाद तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, 'वास्तव में अविस्मरणीय अनुभव। अब मुझे पता चला कि, F1 रेसिंग को इतना पसंद क्यों किया जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि, मैं कहूं "मम्मा, मैं बड़ा होकर कार रेसर बनना चाहता हूं।"

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: बहन शमिता के लिए शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट, लिखा- 'मुझे आप पर गर्व है')

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, कपल दुबई में खूब मस्ती कर रहा है। वैसे, आपको उनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.