Divyanka Tripathi ने 'ननद' रिया की वेडिंग फोटोज कीं शेयर, पति विवेक संग एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया की बहन और अपनी ननद की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Divyanka Tripathi ने 'ननद' रिया की वेडिंग फोटोज कीं शेयर, पति विवेक संग एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इस समय अपनी ननद की शादी का जश्न मना रही हैं। दरअसल, हाल ही में उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की बहन रिया दहिया ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल मेहरा संग शादी रचाई, जिसकी कुछ तस्वीरें दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। 

divyanka tripathi

ननद की शादी में दिव्यांका ने किया मेहमानों का स्वागत

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह दूल्हे की आरती उतारने के साथ-साथ सभी मेहमानों का स्वागत करती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें डांस करते हुए और दूसरी में दूल्हा-दुल्हन का गठबंधन करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेहमानों का स्वागत... प्यार से।'

divyanka tripathi

divyanka tripathi

divyanka dahiya

divyanka tripathi

इस दौरान जहां दुल्हन मेहंदी कलर के हैवी एम्बेलिश्ड लहंगे और मैरून वेलवेट दुपट्टे में काफी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनके दूल्हे राहुल बेज कलर की शेरवानी और लाइट टील ब्लू पगड़ी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। जब दिव्यांका ने की अपनी लव लाइफ पर बात, कहा- 'काफी समय तक पति को नहीं कहा था 'आई लव यू', पढ़ें पूरी खबर

riya dahiya wedding

व्हाइट एंड रेड लहंगे में खूबसूरत दिखीं दिव्यांका

वहीं, दुल्हन की भाभी दिव्यांका का लुक भी देखने लायक था। अपनी ननद की शादी के लिए दिव्यांका ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिस पर रेड व पेस्टल कलर का थ्रेड वर्क किया गया था। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ बूटी वर्क वाला मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था। अपने सिग्नेचर हेयरस्टाइल, एक चोकर नेकपीस और हैवी झुमकों में दिव्यांका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विवेक व्हाइट कलर के बंदगला कुर्ता-ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे।

divyanka tripathi

विवेक ने बहन की मेहंदी की तस्वीरों संग लिखा इमोशनल नोट

इससे पहले, विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बहन रिया की मेहंदी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मेरी पर्सनल पीआर, मेरे बचाव पक्ष की वकील, अपराध में मेरी साथी, मेरा दर्पण, अच्छे और बुरे वक्त के मेरी गवाह @riyadahiya_ ने अपने आकर्षक राजकुमार @raulzer0 को ढूंढ लिया है और हम उनके साथ मुस्कुरा रहे हैं। कृपया अपना प्यार आशीर्वाद दें।"

riya dahiya

riya dahiya

riya dahiya

vivek dahiya

फिलहाल, हम भी रिया और उनके पति राहुल को जीवन के इस नए सफर के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको उनकी शादी की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.