दिव्यांका ने की अपनी लव लाइफ पर बात, कहा- 'काफी समय तक पति को नहीं कहा था 'आई लव यू'

हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी और प्यार के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दिव्यांका ने की अपनी लव लाइफ पर बात, कहा- 'काफी समय तक पति को नहीं कहा था 'आई लव यू'

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में काम करने के बाद एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई थी। इसके बाद उन्होंने एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) से शादी करके अपना घर बसा लिया। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने विवेक संग अपनी लव लाइफ पर बात की है।

divyanka

पहले ये जान लीजिए कि, विवेक और दिव्यांका की पहली मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। यहीं दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी। एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। 

divyanka

(ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन के बर्थडे बैश की झलकियां: 3-टियर केक काटते हुए BF अली गोनी पर लुटाया प्यार)

हाल ही में, दिव्यांका सिंगर मीका के स्वयंवर शो 'मीका दी वोटी' पर पहुंचीं, जहां उन्होंने संभावित दूल्हे और दुल्हनों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में मदद की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने साझा किया कि, कैसे उन्होंने शादी करने से पहले अपने रिश्ते में समय लिया था। 

divyanka

दिव्यांका ने पति विवेक के साथ अपने शुरुआती डेटिंग के दिनों से एक दिलचस्प बात साझा की। एक्ट्रेस ने संभावित दुल्हनों से कहा कि, उन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, जो आपको शुरुआती दौर के बंधन में मदद करती हैं। वह कहती हैं, ''यह चिंगारी को जिंदा रखता है। मेरे मामले में, मैं आपको बताऊंगी कि, हमें एक साथ क्या करने में मजा आता था। अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों में हमने एक-दूसरे को 'आई लव यू' नहीं कहा था। हम एक-दूसरे को समय दे रहे थे, ताकि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हम लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते थे। हम बात करते थे, कभी-कभी मैं बस उन्हें देखती रहती थी। मुझे लगता था कि, वह इतने अच्छे इंसान हैं। वो भी मेरी तरफ देखते और फिर शरमा जाते थे। फिर कुछ खास गाने थे, जिन्हें हम सुनते थे। कभी-कभी जब मैं उदास या परेशान महसूस करती थी, तो विवेक मुझे मेरा पसंदीदा गाना सुनाते थे।"

divyanka

दिव्यांका ने आगे साझा किया कि, वह कई बार डरती भी हैं और विवेक की चिंता करती हैं। एक घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, “एक समय था जब विवेक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जाते थे और मुझसे कहते थे कि, वह इस समय तक वापस आ जाएंगे। इसलिए जब वह उस समय तक नहीं लौटते थे, तो मैं उन्हें हर 15 मिनट में फोन करती थी। मैं यह जानने के लिए तनाव में रहती थी कि, क्या वह ठीक हैं। ऐसा 2-3 बार हुआ। लेकिन विवेक ने आकर मुझसे पूछा, 'क्या तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है?' मैं चौंक गई। लेकिन फिर मैंने साफ कर दिया कि, मैं उनके लिए चिंतित थी। यहां ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि, हमने इस बारे में बात की थी। नहीं तो वह मेरे बारे में एक राय बना लेते और मैं उनके विचारों को नहीं जान पाती। लेकिन हमने बातचीत के जरिए इसे सुलझा लिया।”  

(ये भी पढ़ें- जब ऋषि कपूर ने दादा बनने के बारे में की थी बात, बेटे रणबीर को पैरेंटहुड पर दी थी ये सलाह)

फिलहाल, आपको दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.