दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, एक्टर ने किया फ्लर्टी कमेंट

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिस पर विवेक ने एक मजेदार कमेंट किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, एक्टर ने किया फ्लर्टी कमेंट

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जब से रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग खत्म करके केपटाउन से मुंबई लौटी हैं, तभी से वह अपने लविंग हसबैंड व एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसकी झलक भी दोनों लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

divyanka tripathi

पहले आप ये जान लीजिए कि, टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर पहली मुलाकात के बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बीच दोस्ती हो गई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई कर ली। दोनों की शादी को पांच साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी भी दिव्यांका और विवेक एक-दूसरे को बेहिसाब प्यार करते हैं, इसकी झलक अक्सर हमें सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलती रहती है।

vivek and divyanka tripathi

(ये भी पढ़ें- दिशा परमार ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की बैचलरेट पार्टी, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो)

आइए अब आपको दिव्यांका का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 जुलाई 2021 को दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति के साथ कैमरे के लिए रोमांटिक पोज दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए दिव्यांका ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya

उन्होंने लिखा है, ''तेरे संग यारा...खुश रंग बहारा। (कैप्शन के बारे में सोचते समय ये फिल्मी गाने मेरे दिमाग में क्यों आते हैं?)'' अपनी वाइफ के इस पोस्ट पर फ्लर्टी कमेंट करते हुए विवेक ने लिखा है, ''क्योंकि आप एक हीरो के बगल में खड़ी हैं।'' फैंस को दोनों का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya

(ये भी पढ़ें- रणविजय सिंह की वाइफ प्रियंका ने बेटे को दिया जन्म, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर ऐसे जताई खुशी)

यही नहीं, विवेक दहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ की एक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर दोनों के अक्षरधाम मंदिर दर्शन के दौरान की है। दोनों मंदिर के बाहर खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''हमारी अब तक की यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण। #अक्षरधाम मंदिर आज 95 दिनों के बाद फिर से खुल गया और संयोग से हम यहीं शहर में हैं। जब परमात्मा बुलाते हैं, तब आप आते हैं।''

Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya

(ये भी पढ़ें- सपना चौधरी से फैन ने पूछा- 'पति को क्या कहकर बुलाती हैं', तो डांसिंग क्वीन ने दिया ये जवाब)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको दोनों की ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.