Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पति Vivek Dahiya ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये मैसेज

हाल ही में, टीवी एक्टर विवेक दहिया ने अपनी पत्नी व एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पति Vivek Dahiya ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये मैसेज

छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने 8 जुलाई 2016 को एक्ट्रेस के होमटाउन भोपाल में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 7 साल होने जा रहे हैं और फैंस अब उन्हें पैरेंट्स बनते हुए देखना चाहते हैं। पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं। अब विवेक दहिया ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

विवेक दहिया ने दिव्यांका की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी

'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में विवेक दहिया ने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी की गर्भावस्था के बारे में चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है। इंटरनेट पर कई बार इस तरह की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन नहीं, हम प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम अपने फैंस को इस बारे में जरूर बताएंगे।"

vivek dahiya-divyanka

दिव्यांका और विवेक की प्रेग्नेंसी की अफवाहें

इससे पहले, जब विवेक ने फिटनेस गोल्स के तहत 'तुम तुम चैलेंज' में हिस्सा लेते हुए एक छोटे से जूते वाला एक प्यारा वीडियो साझा किया था, तब फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या विवेक और दिव्यांका अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। जब दिव्यांका ने की अपनी लव लाइफ पर बात, कहा- 'काफी समय तक पति को नहीं कहा था 'आई लव यू', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

viviek-divyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की लव स्टोरी

जानकारी के लिए बता दें कि विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की पहली मुलाकात टीवी के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। कई सालों तक डेट करने के बाद कपल ने अपने प्यार को एक कदम आगे ले जाते हुए 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी कर ली थी। तब से कपल अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहा है। 

vivek-divyanka

विवेक और दिव्यांका का वर्क फ्रंट

दिव्यांका और विवेक के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था, वहीं विवेक फिल्म ‘चल जिंदगी’ में कुमार सानू की बेटी शैनन के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म रोड ट्रिप पर बेस्ड है।

फिलहाल, विवेक के इस बयान पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.