बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अपने प्यार रणबीर कपूर से शादी करने और एक बेटी राहा कपूर की मां बनने के बाद आलिया अपनी लाइफ के खूबसूरत फेज में हैं। आलिया ने वैसे तो अभी अपनी बेटी राहा के फेस को रिवील नहीं किया है, लेकिन वह राहा से जुड़ी चीजों की झलकियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने राहा को मिले एक प्यारे गिफ्ट की झलक शेयर की है।
दरअसल, 2 दिसंबर 2022 को आलिया ने अपनी दोस्त अनीता श्रॉफ अदजानिया से मिले खूबसूरत तोहफे की एक झलक साझा की। आलिया ने इस प्यारे गिफ्ट की फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हम एक प्यारी सी रजाई देख सकते हैं, जिस पर एक कैट के साथ-साथ 'राहा' भी लिखा है। इसके साथ ही इस पर 8 भी लिखा था। आप जानते होंगे कि आलिया और रणबीर नंबर 8 को अपने लिए बेहद खास मानते हैं। इसके साथ ही हमें एक और रजाई की झलक मिलती है, जिस पर आलिया और रणबीर लिखा था।
जानकारी के लिए बता दें कि आलिया-रणबीर की बेटी का राहा का नाम उनकी दादी नीतू कपूर ने रखा है। 24 नवंबर 2022 को आलिया ने अपनी न्यबोर्न बच्ची के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें हम प्यारे डैडी रणबीर को राहा को गोद में लिए हुए देख सकते थे। वहीं आलिया अपनी बेबी को प्यार से निहार रही थीं। इसके साथ ही हमें दीवार पर बर्सिलोना जर्सी की फ्रेम की गई तस्वीर भी देखने को मिली, जिस पर 'राहा' लिखा हुआ था। आलिया ने बताया था कि उनकी बेटी राहा के नाम का मतलब बेहद खास है, जानने के लिए पढ़ें ये खबर।
बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था। आलिया ने एक नोट के साथ पुष्टि करते हुए फैंस के साथ ये जानकारी साझा की थी। उनके शेयर किए गए नोट में एक शेर के परिवार को देखा जा सकता था। इसके साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी बेटी को जादुई बच्ची कहा था। आलिया ने यह भी खुलासा किया था कि वे 'धन्य और जुनूनी माता-पिता' हैं।
फिलहाल, आपको राहा के रिजाई की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।