आलिया भट्ट दोस्त अनुष्का के संगीत में डांस परफॉरमेंस के लिए हुईं ट्रोल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में, दोस्त अनुष्का रंजन के संगीत में डांस परफॉरमेंस को लेकर ट्रोल हुई हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

आलिया भट्ट दोस्त अनुष्का के संगीत में डांस परफॉरमेंस के लिए हुईं ट्रोल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

चूंकि वेडिंग सीजन चल रहा है, इसलिए शादी की घंटियां बी-टाउन में भी जोर से बज रही हैं। पहले पत्रलेखा पॉल और राजकुमार राव, और अब वो एडोरेबल कपल आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) हैं, जिन्होंने हाल ही में सात फेरे लिए हैं। हर भारतीय शादी की तरह, अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी भी कुछ एनर्जी से भरे हुए डांस परफॉरमेंस के बिना अधूरी थी।

anushka ranjan and aditya seal

21 नवंबर 2021 को अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने शादी की कसमें खाईं और जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे के हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में हम नवविवाहित जोड़े को एक साथ देख सकते हैं। जहां अनुष्का ने एक लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, वहीं आदित्य येलो कलर की कढ़ाई वाले बंदगले के कुर्ते और व्हाइट धोती में डैपर लग रहे थे। उन्होंने इसे सफ़ेद पगड़ी और मैचिंग दोशाला के साथ पेयर किया था।

aditya seal and anushka ranjan

19 नवंबर 2021 को अनुष्का और आदित्य ने संगीत सेरेमनी होस्ट की थी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस इवेंट में शिरकत की थी। अनुष्का रंजन की दोस्त आलिया भट्ट, क्रिस्टल डिसूजा, वाणी कपूर और आकांक्षा रंजन ने इवेंट में अपनी डांस परफॉरमेंस से आग लगा दी थी। अनुष्का रंजन और आदित्य सील की संगीत सेरेमनी एक मस्ती से भरी रात थी, जिसमें ढोल, गिद्दा और डीजे भी शामिल था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में आए मेहमानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

(ये भी पढ़ें: रश्मि देसाई 'बिग बॉस' के घर में ढूंढेगी प्यार! एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं बहाव के साथ जाऊंगी')

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जो दुल्हन अनुष्का रंजन के साथ एक क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं, वो अपनी गर्ल गैंग के साथ थिरकते हुए देखी गई थीं। एक्ट्रेस फिल्म ‘साथिया’ के पॉपुलर गाने ‘छलका छलका रे’ पर डांस करते हुए देखी गई थीं। वीडियो में आलिया भट्ट लाइम ग्रीन और पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं, जिसे उन्होंने क्रिस-क्रॉस नेकलाइन वाली चोली के साथ पेयर किया था। उन्होंने सटल मेकअप के साथ अपने बाल खुले छोड़े थे।  

alia bhatt

जहां कुछ लोगों को आलिया का डांस परफॉरमेंस पसंद आया, वहीं दूसरी तरफ कुछ नेटीजंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। निराश नेटीजंस ने कमेंट सेक्शन को ट्रोल्स से भर दिया और आलिया को उनके डांस एक्ट के लिए लताड़ने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, “डांस मूव्स गाने से मैच नहीं हो रहे”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है कि, स्कूल फंक्शन में डांस कर रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इससे अच्छा तो बच्चा लोग डांस करते हैं”।

(ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने बुर्ज खलीफा में मनाया बेटी अरहा का पांचवां जन्मदिन, पिक्चर केक ने खींचा ध्यान)

alia bhatt trolling

alia bhatt trolling

alia bhatt trolling

alia bhatt trolling

इससे पहले, आदित्य सील और उनकी लेडीलव अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी के वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। एक वायरल वीडियो में दुल्हन की BFF आलिया भट्ट, वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा आइकॉनिक पंजाबी डांस नंबर ‘हायो रब्बा’ की धुन पर डांस करके स्टेज पर आग लगाती हुई नजर आ रही हैं।

फिलहाल, आलिया भट्ट ने इन ट्रोलिंग पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.