अमृता राव ने मनाया बेटे वीर का दूसरा बर्थडे, खूबसूरत केक की तस्वीर शेयर कर मांगा आशीर्वाद

हाल ही में, एक्ट्रेस अमृता राव ने अपने बेटे वीर के दूसरे जन्मदिन की तस्वीर साझा की है, जिसमें हमें बर्थडे थीम की झलक देखने को मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अमृता राव ने मनाया बेटे वीर का दूसरा बर्थडे, खूबसूरत केक की तस्वीर शेयर कर मांगा आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) 'विवाह' जैसी शानदार फिल्म के लिए जानी जाती हैं। जब से उन्होंने आरजे अनमोल (RJ Anmol) के साथ शादी की है, तब से वह फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, मां बनने के बाद से वह अक्सर अपने बेटे संग सोशल मीडिया पर खूबसूरत झलकियां साझा करती रहती हैं। आज यानी 1 नवंबर 2022 को अमृता के बेटे वीर 2 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्होंने वीर के बर्थडे केक की एक झलक दिखाई है।

AMRITA RAO

अमृता ने 15 मई 2016 को अपने जीवन के प्यार आरजे अनमोल के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने निजी जीवन को सीक्रेट रखा। बाद में 1 नवंबर 2020 को कपल को एक बेबी बॉय 'वीर' का आशीर्वाद मिला, जिसने उनके जीवन को खुशनुमा बना दिया है। अमृता और अनमोल का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत हो रहा है, जो उनकी तस्वीरों से साफ झलकता है। 

AMRITA RAO

अमृता राव-आरजे अनमोल का घर है बेहद शाही, देखें खूबसूरत झलकियां

1 नवंबर 2022 को अमृता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जो वीर के बर्थडे केक की है। यह केक काफी यूनिक है। दरअसल, केक पर एक स्कूल बस बनी है, जिसमें बच्चों की फोटोज दिख रही हैं। इसके साथ ही केक पर एक लाल कार भी दिखाई देती है। केक को देखकर समझा जा सकता है कि वीर का बर्थडे कार थीम पर सेलिब्रेट किया गया है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'वीर को आपका आशीर्वाद चाहिए।'

veer

सुपर एडोरेबल कपल अमृता राव और आरजे अनमोल अपनी यूट्यूब सीरीज 'कपल ऑफ़ थिंग्स' के जरिए अपनी लाइफ से जुड़े कुछ रोचक खुलासे करते हैं। इसी के दौरान, एक बार एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वीर के जन्म के बाद उनके और अनमोल के रिश्ते में मतभेद आने लगे थे। उन्होंने कहा था, ''डेटिंग के 10 वर्षों में हम कभी नहीं लड़े और न ही कोई मतभेद था। हम कई मायनों में एक जैसे थे, फिर वीर हमारे जीवन में आए और हमने बहुत सारे मतभेद होते हुए देखे। हमारे बीच अक्सर झड़पें होती थीं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब मुझे लगा कि वही समय सही था। दूसरी ओर उन्हें (अनमोल) भी यही लगा कि वही सही था।'' 

अमृता को पहले अनमोल ने नहीं, किसी और ने किया था प्रपोज, पढ़ें पूरी खबर

फिलहाल, अमृता और अनमोल अपने बेटे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। वैसे, आपको वीर के बर्थडे केक की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.