मराठी एक्ट्रेस अमृता पवार ने की शादी, बोलीं- 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि, मेरी अरेंज मैरिज होगी'

मराठी टीवी एक्ट्रेस अमृता पवार ने नील पाटिल से शादी कर ली है। उन्होंने अरेंज मैरिज की है। खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मराठी एक्ट्रेस अमृता पवार ने की शादी, बोलीं- 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि, मेरी अरेंज मैरिज होगी'

मराठी टीवी एक्ट्रेस अमृता पवार (Amruta Pawar) ने बायोमेडिकल इंजीनियर नील पाटिल (Neel Patil) से शादी कर ली है। अपनी शादी से एक्ट्रेस बहुत खुश हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अमृता ने अरेंज मैरिज की है। जी हां! आप ही की तरह कोई भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि, एक्ट्रेस ने अरेंज मैरिज की है। अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस ने शादी की सच्चाई बताई है। 

amruta pawar

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा चल रहा था कि, अमृता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाई है। अब एक्ट्रेस ने इस पर कहा है कि, यह एक अरेंज मैरिज थी न कि, लव मैरिज। वह कहती हैं, "यह एक अरेंज मैरिज है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि, मेरी अरेंज मैरिज होगी। हम एक मैट्रिमोनियल साइट पर मिले थे। हमने जनवरी में बातें शुरू की थीं और यह 6 महीने तक चला था।”

amruta pawar

वैसे, एक्टर-एक्ट्रेसेस की अरेंज मैरिज हो, यह बहुत कम सुनने को मिलता है। इस पर अमृता का कहना है, “मैं नील के साथ सहज थी, लेकिन शादी सिर्फ दो लोग नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। ऐसे में यह डरावना था। मुझे शक था कि, क्या वे मेरे करियर (एक अभिनेत्री के रूप में) को स्वीकार करेंगे, लेकिन उनका परिवार सपोर्टिव है। वास्तव में, उन्हें गर्व है कि, मैं मराठी इंडस्ट्री में काम कर रही हूं।”

amruta pawar

(ये भी पढ़ें- शिवांगी जोशी ने बॉड़ी शेमिंग पर कहा- 'पहले शो में उड़ा था मजाक, लोगों ने किए निगेटिव कमेंट्स')

अपने पति के बारे में बात करते हुए अमृता कहती हैं, ''वह बहुत मासूम हैं। इस पीढ़ी में ऐसे लोग मिलना बहुत मुश्किल है। मैंने उनके परिवार के प्रति उनका व्यवहार देखा है और वह अपने परिवार से काफी जुड़े हुए हैं। वह बहुत भावुक हैं। मैं अपने साथी में ऐसे ही गुण चाहती थी।"

amruta pawar

(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, झील में मस्ती करता दिखा कपल)

जानकारी के लिए बता दें कि, एक्ट्रेस अमृता की शादी एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी थी, जो लगभग तीन घंटे तक चली। उन्होंने कहा, “ये सभी लहंगे और गाउन उनके वेडिंग स्टाइल में हैं, लेकिन हम एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी चाहते थे। हम सभी मराठी रस्में चाहते थे। मैंने अपने पिछले शो में इन ब्राइडल ड्रेसेस को पहना है। इन सबके अलावा, मैं इस भावना से खुश थी कि, मैं एक नए घर में जाऊंगी। यह बिल्कुल अलग अनुभव होने वाला है। उसका डर भी था। मैं अपने माता-पिता से जुड़ी हुई हूं। काम पर जाने से पहले और आने के बाद मां से मिलना होता था, जो अब नहीं होगा। मैं कैसी दिख रही हूं, इससे ज्यादा मेरे मन में ये सब बातें चल रही थीं।''

amruta pawar

(ये भी पढ़ें- न्यासा देवगन की स्विट्जरलैंड से तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन टॉप में स्टनिंग दिखीं काजोल की बेटी)

फिलहाल, अमृता पवार अपने डेली सोप से 15 दिनों के ब्रेक पर हैं और अगले महीने वह हनीमून पर जाएंगी। तो आपको अमृता और उनके पति नील पाटिल की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.