Anant Ambani ने 'JWP' इवेंट में पहना 1.55 करोड़ का 3.26 कैरेट वाला डायमंड पैंथर 'Cartier' ब्रोच

'जियो वर्ल्ड प्लाजा' लॉन्चिंग इवेंट के मौके पर यंग बिजनेसमैन अनंत अंबानी ने यूनिक डायमंड कार्टियर ब्रोच पहना था। इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani ने 'JWP' इवेंट में पहना 1.55 करोड़ का 3.26 कैरेट वाला डायमंड पैंथर 'Cartier' ब्रोच

31 अक्टूबर 2023 को ईशा अंबानी ने 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के भव्य लॉन्च की मेजबानी की थी, जो एक स्टार स्टडेड इवेंट था। इस कार्यक्रम में पूरे अंबानी परिवार ने शिरकत की थी और पैपराजी के लिए पोज भी दिया था। यह अनंत अंबानी (Anant Ambani) थे, जिन्हें अपनी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ पोज देते देखा गया था। मिनी ब्लैक ड्रेस पहने हुए राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अनंत अंबानी ने पहना 1.55 करोड़ रुपए का कार्टियर ब्रोच 

अनंत अंबानी ने अपनी मंगेतर राधिका को ब्लैक सूट में कंप्लीट किया था। हालांकि, यह उनका डायमंड ब्रोच था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। रिसर्च के दौरान हमें पता चला कि अनंत अंबानी का ब्रोच लग्जरी ब्रांड 'कार्टियर' का था।

anant ambani

स्टनिंग ब्रोच में व्हाइट गोल्ड में 6 एमरॉल्ड, 21 गोमेद स्पॉट्स और 453 यूनिक डायमंड के साथ एक पैंथर दिखाया गया था। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3.26 कैरेट ब्रोच की कीमत 1,86,000 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय रुपए में बदलने पर इस पैंथर कार्टियर ब्रोच की कीमत लगभग 1 करोड़ 55 लाख रुपए है।

anant ambani

anant ambani

जब अनंत अंबानी ने पहना था भाई आकाश अंबानी द्वारा तोहफे में दिया गया पैंथर ब्रोच 

हम सभी ब्रोच के प्रति अनंत अंबानी के प्रेम को जानते हैं, क्योंकि अंबानी बॉय अक्सर उन्हें फ्लॉन्ट करते हैं। जब अनंत ने जनवरी 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की थी, तो उन्हें एक यूनिक कस्टमाइज्ड पैंथर ब्रोच पहने देखा गया था, जो उनके बड़े भाई आकाश अंबानी ने उन्हें तोहफे में दिया था। पैंथर के शेप का ब्रोच 18K व्हाइट गोल्डन के सेट में 51 सफायर और 2 एमराल्ड के साथ बनाया गया था।

anant ambani

इसमें नाक पर एक गोमेद डायमंड के साथ 604 अनकट डायमंड भी थे। पैंथर डी कार्टियर ब्रोच की कीमत 162,000 डॉलर यानी लगभग 1.3 करोड़ रुपए है। हालांकि, अनंत का ब्रोच कस्टमाइज़्ड था, इसलिए इसकी कीमत वास्तविक लागत से बहुत अधिक थी।

Mukesh Ambani ने फाइनली रिवील की Anant-Radhika की वेडिंग डेट, 2024 में शादी करेगा कपल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी का महंगी घड़ियों से प्यार

ब्रोच की तरह ही अनंत को महंगी घड़ियां पहनना भी पसंद है। 'NMACC' की ग्रैंड लॉन्चिंग के दौरान अरबपति बिजनेसमैन ने 'Patek Philippe' ब्रांड की कलाई घड़ी पहनी थी। लग्जरी ब्रांड ने कुछ साल पहले अपने वीवीआईपी कस्टमर्स के लिए ये रिस्ट वॉच लॉन्च की थी और अनंत उनमें से एक थे। कीमत की बात करें, तो अनंत की लग्जरी कलाई घड़ी की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है, क्योंकि इसमें यूनिक माणिक और पन्ने लगे हैं।

anant ambani

कुछ साल पहले, अनंत ने एक कार्यक्रम में भाग लिया था और ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए थे। हालांकि, यह उनकी शानदार कलाई घड़ी थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। अनंत ने एक यूनिक 18K येलो गोल्ड की 'Richard Mille Koi Fish Tourbillon RMS10' घड़ी पहनी थी। डायल में डायमंड और हैंडपेंटेड कोई फिशेज थीं। लग्जरी घड़ी की कीमत 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 10 करोड़ रुपए है।

anant ambani

Anant Ambani ने 'NMACC' इवेंट में पहनी थी 18 करोड़ की घड़ी, बनाने में लगे हैं 100,000 घंटे। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप अनंत अंबानी के यूनिक कार्टियर ब्रोच के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.