नेहा धूपिया के बर्थडे पर पति अंगद बेदी ने शेयर की प्यारी तस्वीर, पत्नी के लिए लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर शेयर कर अपनी पत्नी व एक्ट्रेस नेहा धूपिया को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

नेहा धूपिया के बर्थडे पर पति अंगद बेदी ने शेयर की प्यारी तस्वीर, पत्नी के लिए लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'दबंग' एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय से ज्यादा एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नेहा 27 अगस्त 2022 को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति व बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।  

neha

(यह भी पढ़ें : सोनम कपूर के बेटे का नाम आया सामने! बेबी बॉय के कपड़े और कंबल पर दिखा 'अंकित')

इससे पहले हम आपको नेहा धूपिया से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। बहुत कम लोगों का पता होगा कि बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थी। नेहा साल 2000 में टीवी सीरियल 'राजधानी' में नज़र आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था, लेकिन उनको असली पहचान मिली साल 2002 में, जब उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स' का खिताब हासिल किया था। इसके बाद से एक्ट्रेस के आगे फिल्मों की लाइन लग गई और उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'कयामत द सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने 'क्या कूल हैं हम', 'चुपके चुपके', 'हे बेबी', 'दस कहानियां' जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्म देने में नाकामयाब रहीं। 

neha

इसके बाद नेहा की जिंदगी में एंट्री हुई उनके प्यार अंगद बेदी की। दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था और साल 2018 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। इसके बाद कपल अक्टूबर 2021 में दूसरी बार माता-पिता बना। 

neha

(यह भी पढ़ें : अमृता राव-आरजे अनमोल के बीच बेटे वीर के जन्म के बाद होने लगे थे मतभेद, एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

अब बात करते हैं अंगद बेदी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर के बारे में। दरअसल, अंगद बेदी ने नेहा धूपिया के जन्मदिन पर अपनी और अपनी पत्नी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में अंगद ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। वहीं, नेहा ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को देखकर लगता है कि यह किसी पार्टी के दौरान खींची गई तस्वीर है। इस फोटो के साथ अंगद ने 'समर हाई' म्यूजिक भी एड किया है।

 

इस तस्वीर के साथ अंगद ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वह अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरे जूसी लुसी..अब वक्त है इस लुसी में कुछ घटाने का, जल्दी वापस आ जाओ हमें आपका पैसा खर्च करना है। आई लव यू।'' अंगद की इस तस्वीर पर नेहा धूपिया ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, ''धन्यवाद मेरे प्यार अंगद बेदी। मुझे कहना कि इस तस्वीर में कुछ फोटोबॉम्ब हैं।''

neha

(यह भी पढ़ें : कुणाल-अर्पिता की कॉकटेल पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर संग 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस)

नेहा इन दिनों अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो नेहा धूपिया आखिरी बार फिल्म ‘ए थर्सडे’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इसके अलावा नेहा धूपिया टीवी के कई रियलिटी शोज में भी नज़र आ चुकी हैं। 

neha

खैर, आपको अंगद बेदी और नेहा धूपिया की यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.