कुणाल-अर्पिता की कॉकटेल पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर संग 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस

फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने BF अर्जुन कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

कुणाल-अर्पिता की कॉकटेल पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर संग 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस

बी-टाउन के मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) 28 अगस्त 2022 को शादी करने वाले हैं। शादी से पहले 26 अगस्त 2022 को दोनों ने अपने दोस्तों के लिए एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ 'छैय्या-छैय्या' गाने पर जमकर थिरकती नजर आईं।

KUNAL

पहले ये जान लीजिए कि अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए शादी करने का प्लान किया है। कपल 28 अगस्त 2022 को मुंबई के 'ताजमहल पैलेस' में शादी करेंगे।  

KUNAL-ARPITA

27 अगस्त 2022 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुणाल और अर्पिता की प्री-वेडिंग पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फेमस सॉन्ग 'छैय्या छैय्या' पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। बाद में उन्हें उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर भी जॉइन करते हैं और दोनों होने वाले दुल्हे कुणाल के साथ इस पार्टी में चार-चांद लगाते नजर आए। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा के छठे बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियांः एम्बेलिश्ड ड्रेस में दिखीं क्यूट)

मलाइका और अर्जुन के आउटफिट की बात करें, तो इस कॉकटेल पार्टी में मलाइका ने शानदार व्हाइट लहंगा पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। सितारों से सजी इस पार्टी में वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, फिल्म मेकर करण जौहर और रैपर व सिंगर बादशाह नजर आए थे। 

MALAIKA ARORA

RAKUL-JACKY

RAKUL-JACKY

JANHVI KAPOOR

SHANAYA KAPOOR

BADSHAH

KARAN JOHAR

(ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर ने गर्भ में पल रहे अपने बच्चे को सुनाया गाना, पत्नी बिपाशा ने शेयर किया वीडियो)

जानकारी के लिए बता दें कि अर्पिता और कुणाल ने कई बड़े सितारों के लिए डिजाइनर आउटफिट तैयार किए हैं। इनमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, मीरा राजपूत और सोनम कपूर आहूजा जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। 

KUNAL

(ये भी पढ़ें- मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता 28 अगस्त को करेंगे शादी, ये सेलेब्स होंगे शामिल)

फिलहाल, आपको मलाइका और अर्जुन का ये डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.