Sobhita Dhulipala को कसकर पकड़े हुए नजर आए Anil Kapoor, वीडियो देख भड़के नेटिजंस

इस समय एक्टर अनिल कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को कसकर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, अब नेटिजंस ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sobhita Dhulipala को कसकर पकड़े हुए नजर आए Anil Kapoor, वीडियो देख भड़के नेटिजंस

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) बी-टाउन के ऐसे अभिनेता हैं, जिन पर बढ़ती उम्र का कोई असर नही दिखाई देता। उन्होंने अपने इतने सालों के करियर में साबित किया है कि उनके लिए उम्र महज एक नंबर है। खैर, इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने अपकमिंग वेब शो 'द नाइट मैनेजर 2' की को-एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर नेटिजंस कुछ नाराज हैं। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

प्रमोशनल इवेंट में शोभिता धुलिपाला संग पोज देते दिखे अनिल कपूर

हाल ही में, अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला को उनके शो 'द नाइट मैनेजर: पार्ट 2' के प्रमोशनल इवेंट में एक साथ देखा गया था। इस दौरान, अनिल कपूर डार्क ब्लू कलर के पैंटसूट और ब्लैक एविएटर सनग्लासेस में सुपर स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, शोभिता ने नीले रंग के साटन हाई-नेक गाउन और स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल में ग्लैमर का जलवा बिखेरा। इवेंट के बाद एक फोटो सेशन के दौरान पैपराज़ी ने अनिल और शोभिता से एक साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया। 

anil kapoor

पोज देते वक्त शोभिता के क्लोज दिखे अनिल कपूर

इवेंट का एक वीडियो 'Reddit' पर शेयर किया गया, जिसे देखकर नेटिजंस काफी नाराज दिखे। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल ने पोज देते वक्त शोभिता को वेस्ट से कसकर पकड़ा हुआ है। इसके अलावा, अनिल अपनी को-एक्ट्रेस से नजरें भी नहीं हटा पा रहे थे। हालांकि, इस दौरान शोभिता कुछ असहज सी दिखाई दीं, जो उनके चेहरे से साफ समझा जा सकता है। जब Sobhita Dhulipala ने Naga Chaitanya संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, कहा था- 'मैं कुछ गलत नहीं कर रही', पढ़े पूरी खबर

sobhita dhulipala

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शोभिता के प्रति अनिल के व्यवहार से गुस्साए नेटिजंस

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तुरंत लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। अनिल कपूर के इस तरह के व्यवहार और उनकी अलग सी मुस्कान देखकर एक यूजर ने लिखा, 'ठरकी'। वहीं, एक अन्य ने लिखा, ''जिस तरह से उन्होंने उन्हें पकड़ा हुआ है, वह बहुत बुरा है। यह इंटेंशनल है।'' कुछ ने यह भी बताया कि वह अनिल के बिहेवियर से थोड़ी अन्कंफर्टेबल लग रही हैं। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

anil kapoor

anil kapoor

anil kapoor

अनिल कपूर की पत्नी और बच्चे

बता दें कि अनिल कपूर ने ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता कपूर से शादी की है। कपल के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्ष वर्धन कपूर हैं। 20 अगस्त 2022 को अनिल और सुनीता की बेटी सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया था, जिसके साथ वे दोनों नाना-नानी बन गए हैं। 

anil kapoor family

फिलहाल, अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला के वायरल वीडियो के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.