Anil Kapoor ने बेटी Sonam और नाती Vayu की प्यारी फोटो की शेयर, लिखी दिल छूने वाली बात

हाल ही में, अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर और नाती वायु कपूर आहूजा के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anil Kapoor ने बेटी Sonam और नाती Vayu की प्यारी फोटो की शेयर, लिखी दिल छूने वाली बात

अनिल कपूर (Anil Kapoorअपनी जनरेशन के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने लंबे और सफल करियर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रहे हैं। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि उन्होंने उम्र को ही चुनौती दे दी है, क्योंकि वह 66 साल की एज में भी जवान दिखते हैं। उनके निजी जीवन के बारे में बात करें, तो अनिल कपूर और उनकी लविंग वाइफ सुनीता कपूर अपने प्यारे नाती वायु कपूर आहूजा के साथ अपनी लाइफ के अच्छे फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

अनिल कपूर ने बेटी सोनम और नाती वायु की प्यारी फोटो की शेयर

25 अगस्त 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर अनिल कपूर ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी सोनम कपूर और नाती वायु कपूर आहूजा हैं। मोनोक्रोम फोटो में सोनम को अपने छोटे बेबी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। सोनम ने बड़े प्यार से उसका चेहरा अपने कंधे पर रखा हुआ है।

anil kapoor

इसके अलावा, वायु हैरान लग रहे थे, जब उन्होंने अपने नाना अनिल कपूर को प्यारी नजरों से देखा, जो खुशी से उनकी दोनों आंखों को देख रहे थे। तस्वीर के साथ अनिल कपूर ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, “मैं अपनी बच्ची को अपने बच्चे को गोद में लिए हुए देखकर कभी नहीं ऊब सकता…सोनम कपूर।”

जब सुनीता कपूर ने अपने नाती वायु के साथ शेयर की थी प्यारी फोटो

22 अगस्त 2023 को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारे नाती वायु कपूर आहूजा के बर्थडे पर उसके साथ अपनी एक स्पेशल फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्हें वायु को गोद में लिए हुए एक सोफे पर बैठे देखा जा सकता है।

anil kapoor

इसके साथ में सुनीता लिखा था, “जैसे-जैसे मैं बड़ी हई, मैंने सोचा कि मेरे जीवन के सबसे अच्छे साल खत्म हो गए हैं, लेकिन जब मैंने अपनी वायु को अपनी बाहों में लिया, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे सबसे अच्छे साल अभी शुरू हुए थे। हमारे सबसे बड़े आशीर्वाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं... भगवान हमेशा तुम्हारी रक्षा करें, मेरे राजकुमार। आई लव यू।”

जब अनिल कपूर ने नाती वायु को अपने बर्थडे पर लिया था गोद में

दिसंबर 2022 में खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने डैडी के बर्थडे पर बेटे वायु के साथ उनकी एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें अनिल को अपने नाती वायु को अपनी बाहों में पकड़े हुए गर्व और खुशी से चमकते देखा जा सकता है। इसके साथ ही सोनम ने अपने पिता के लिए लिखा था, “पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आपसे प्यार है। आप महानतम और सर्वोत्तम हैं। आप जो कुछ भी करते हैं, हमारे लिए करते हैं, हर किसी को यह आशीर्वाद मिलना चाहिए। लव यू डैडी, आपकी बेटी होने पर मुझे गर्व है।”

anil kapoor

किसी महल से कम नहीं है अनिल कपूर का घर, देखिए एक्टर के लैविश हाउस की तस्वीरें

फिलहाल, हमें अनिल कपूर द्वारा शेयर की गई सोनम और वायु की तस्वीर बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.