अनिता हस्सनंदनी TV पर करना चाहती हैं वापसी, लेकिन मां बनने के बाद नहीं मिल रहा काम

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने सोशल मीडिया पर बेटे संग तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कर जानकारी दी है कि, वह टीवी पर वापसी करना चाहती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अनिता हस्सनंदनी TV पर करना चाहती हैं वापसी, लेकिन मां बनने के बाद नहीं मिल रहा काम

छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) बेटे आरव के जन्म के बाद टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अब वह वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अब काम की तलाश शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ ये जानकारी साझा करते हुए बताया है कि, वह काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं।

ANITA H REDDY

पहले ये जान लीजिए कि, टीवी शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के साथ शादी की थी। शादी के सात साल बाद 9 फरवरी 2021 को कपल ने अपने बेटे आरव का स्वागत किया था। आरव के जन्म के बाद से ही अनिता टीवी से गायब हैं और अब वह काम पर लौटना चाहती हैं। 

ANITA H REDDY

हाल ही में, अनिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को सूचित किया कि, वह काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन चुनौतियों के बारे में भी बताया है, जिनका वह सामना कर रही हैं। अनिता ने बताया है कि, मां बनने के बाद एक एक्ट्रेस के लिए वापसी करना मुश्किल होता है, इसलिए उन्होंने अपने फैंस से उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भी कहा। 

ANITA H REDDY

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'वे दोनों दोस्त रहे हैं लेकिन..')

दरअसल, अनिता ने 27 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन फोटोज में वह अपने बेटे आरव के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "ऑडिशन के लिए जाने से पहले मेरे बू के साथ कुछ पीकाबू पल। एक अभिनेता का संघर्ष वास्तविक है। गर्भावस्था के बाद काम पर वापस आना इतना मुश्किल होगा, इसका एहसास नहीं था। मैं क्या कह सकती हूं…। नई शुरुआत के लिए मुझे शुभकामनाएं दें।"

ANITA H REDDY

ANITA H REDDY

ANITA H REDDY

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने एक्स BF ईशान खट्टर संग की केमिस्ट्री पर बात, बताया मैसेज में उन्हें क्या लिखा)

इससे पहले, साल 2021 में उन्होंने काम से ब्रेक लेने पर 'ईटाइम्स टीवी' के साथ बात करते हुए कहा था कि, "जब मैं प्रेग्नेंट थीं, तो मैंने तय किया था कि, मैं कम से कम दो साल के लिए मदरहुड का आनंद लूंगी। मैं अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहती थी और उसी पर पूरा ध्यान देना चाहती थी।" 

ANITA H REDDY

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा नारियल पानी के लिए दिखीं बेहद एक्साइटेड, सामने आया प्यारा वीडियो)

फिलहाल, आपको अनिता की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.