Anushka Sharma पति Virat को चीयर करने के लिए पहुंचीं बेंगलुरु, ओवर साइज्ड शर्ट में छिपाया बेबी बंप

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपकमिंग मैच के लिए अपने पति विराट कोहली को चीयर करने के लिए पहुंची हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anushka Sharma पति Virat को चीयर करने के लिए पहुंचीं बेंगलुरु, ओवर साइज्ड शर्ट में छिपाया बेबी बंप

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली टिनसेल टाउन के पावर कपल हैं। कपल दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त है, जिसका नाम वामिका है। अब ऐसी खबरें हैं कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। .

अनुष्का शर्मा बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में होंगी शामिल

7 नवंबर 2023 को अनुष्का शर्मा के एक फैन ने 'एक्स' हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेत्री को बेंगलुरु पहुंचते देखा गया। वीडियो में अनुष्का को एक ओवर साइज्ड शर्ट, शॉर्ट्स और स्नीकर्स पहने देखा गया। एक्ट्रेस हाथ में बैग लिए एयरपोर्ट पर टहलती नजर आईं। अगर अटकलों पर विश्वास किया जाए, तो अनुष्का 12 नवंबर 2023 को 'एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम' में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में अपने पति विराट कोहली और टीम इंडिया को चीयर करने के लिए मौजूद होंगी।

anushka sharma

anushka sharma

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विराट कोहली के 49वें वनडे शतक पर अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया

बता दें कि विराट कोहली 5 नवंबर 2023 को 35 साल के हो गए और उन्होंने इस दिन एक और मील का पत्थर हासिल किया, क्योंकि उन्होंने कोलकाता के 'ईडन गार्डन्स' में आयोजित विश्व कप 2023 में 'भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका' मैच के दौरान अपना 49वां वनडे शतक बनाया। इस पल को यादगार बनाने के लिए उनकी प्यारी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनके लिए एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया। उन्होंने क्रिकेट मैदान से विराट की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें वह खुशी के पल का जश्न मनाते नजर आ रहे थे। इसके ऊपर अनुष्का ने लिखा, "अपने जन्मदिन पर खुद को उपहार।"

virat kohli

(विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

जब अनुष्का शर्मा दूसरी गर्भावस्था की अफवाहों के बीच पहली बार आईं सामने

अनुष्का शर्मा लंबे समय से तस्वीरें लेने से बच रही थीं। हालांकि, 14 अक्टूबर 2023 को वह पहली बार पब्लिकली नजर आईं। जब वह 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में आयोजित 'भारत बनाम पाकिस्तान' आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए पहुंचीं, तो अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया था। झलकियों में अनुष्का ब्लैक कलर के पैंटसूट के साथ मैचिंग टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सटल मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया था।

anushka sharma

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Anushka Sharma ने पति Virat Kohli के बर्थडे पर शेयर की थीं अनदेखी फोटोज, तारीफ में लिखा था लवली नोट, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के मां बनने की जर्नी पर की बात

'रॉगन' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। अपनी बेटी वामिका के आगमन के साथ अनुष्का की मदरहुड जर्नी पर विचार करते हुए विराट ने साझा किया था कि कैसे वह परिवर्तन से आश्चर्यचकित थे। मां बनने के लिए कितनी ताकत की जरूरत होती है, इस बारे में बात करते हुए विराट ने बताया था कि कैसे अनुष्का अपने करियर और मदरहुड के बीच तालमेल बिठा रही हैं। 

क्रिकेटर ने कहा था कि अपने जीवन साथी को मां बनते देखना एक आशीर्वाद है। उनके शब्दों में, "जब आप अपने जीवन साथी को मां बनते देखते हैं, तभी आपको एक मां की ताकत का एहसास होता है और आप उसे समझते हैं। जिस तरह से अनुष्का ने सब कुछ संभाला वह अद्भुत और आश्चर्यजनक है, उन्होंने बीच में एक पूरी फिल्म की शूटिंग की।"

virat kohli

जब Virat Kohli को अपनी 2 साल की बेटी Vamika के लिए मिला था क्यूट मैरिज प्रपोजल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको अनुष्का की लेटेस्ट झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.