वामिका के बर्थडे से पहले अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कर पति से पूछा मजेदार सवाल, हंसते दिखे विराट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका के पहले जन्मदिन पर अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

वामिका के बर्थडे से पहले अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कर पति से पूछा मजेदार सवाल, हंसते दिखे विराट

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज यानी 11 जनवरी 2022 को अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन मना रहे हैं। कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया है। बेटी के बर्थडे के एक दिन पहले अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

Virat and anushka

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साल 2021 में कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का ने वामिका के जन्म के बाद से ही ये फैसला कर लिया था कि, वो अपनी बेटी का चेहरा तब तक पब्लिकली नहीं दिखाएंगे, जब तक वो खुद इतनी समझदार न हो जाए कि, सोशल मीडिया को समझने लगे। हालांकि, कपल के इस फैसले का पैपराजी ने सम्मान किया और नतीजतन, वामिका की कोई भी पूरी फोटो अब तक सामने नहीं आई है।

Virat and anushka

(ये भी पढ़ें- हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड ने सलमान खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी)

अनुष्का शर्मा ने 10 जनवरी 2022 को अपनी बेटी वामिका के पहले बर्थडे की पूर्व संध्या पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पति विराट कोहली के साथ एक नई फोटो शेयर की है। तस्वीर के साथ लिखे हुए मजेदार कैप्शन से ऐसा लगता है कि, एक्ट्रेस ने इसे शुरुआती रात कहा था, जो शायद विराट के सोने के समय से जुड़ा हुआ है। इस फोटो के जरिए अनुष्का ने अपने पति विराट की दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ये सेल्फी इसलिए क्लिक की, क्योंकि वो जल्दी सो गए थे। फोटो में आप देख सकते हैं कि, विराट ने काले रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई है और उन्होंने अपनी टी-शर्ट के ऊपर टीम इंडिया की जैकेट पहन रखी है। अनुष्का ने स्टोरी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "9:30 बजे कौन बिस्तर पर जाता है?"

Virat and anushka

(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद अपनी मुश्किलों पर कहा- 'इससे निपटने में कई लोगों ने मेरा साथ दिया')

अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने साल 2018 की रिलीज़ फिल्म 'ज़ीरो' के बाद से सिनेमा से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज़' की देखभाल कर रही थीं और उन्होंने 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' जैसी कुछ सफल वेब सीरीज भी दी हैं।

anushka sharma

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, मीका सिंह से पहली बार मिलने पर लगी थी रोने, कॉमेडियन ने बताई वजह)

वामिका के जन्मदिन से कुछ दिन पहले, अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' (पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक) की घोषणा की थी। एक्ट्रेस की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज़' द्वारा निर्मित 'चकड़ा एक्सप्रेस' का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। यह फिल्म विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला गेंदबाजों में से एक की यात्रा पर बनी है, क्योंकि वह अपने एकमात्र सपने को पूरा करने के लिए गलत राजनीति से उत्पन्न अनगिनत बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ती हैं। हाल ही में, अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था, "यह वास्तव में एक विशेष फिल्म है, क्योंकि यह अनिवार्य रूप से जबरदस्त बलिदान की कहानी है। 'चकड़ा एक्सप्रेस' पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली फिल्म होगी।"

anushka sharma

फिलहाल, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं और वे तीनों वहां एक साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। तो आपको कपल की ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.