महिला दिवस पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की मां संग अपने बचपन की फोटो, बेहद क्यूट लग रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

महिला दिवस पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की मां संग अपने बचपन की फोटो, बेहद क्यूट लग रहीं एक्ट्रेस

आज यानी 8 मार्च 2021 को पूरा विश्व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मना रहा है। हालांकि, किसी व्यक्ति के जीवन में एक महिला की भूमिका का जश्न मनाने के लिए कभी भी एक दिन नहीं हो सकता है, लेकिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को हर महिला को सम्मान देने के एक विशेष अवसर के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस ख़ास मौके पर सेलेब्स से लेकर आम लोग अपने जीवन में अहम रोल निभाने वाली महिलाओं को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी इस खास दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

पहले तो ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली हाल ही में एक बेबी गर्ल वामिका के पेरेंट्स बने हैं। विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: रवि दुबे वाइफ सरगुन मेहता के साथ डेटिंग के दौरान बने थे दूल्हा-दुल्हन, एक्टर ने शेयर की तस्वीर)

अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, आज यानी 8 मार्च 2021 को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का अपनी मां आशिमा शर्मा के साथ केक काटते हुए देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर में मां-बेटी का अटूट बॉन्ड साफ़ झलक रहा है। इसके साथ ही पिंक कलर की फ्रॉक और बालों में दो चोटी बांधे अनुष्का बेहद क्यूट लग रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “चलिए मजबूत, चुपचाप रहने वाले, बेहतर बनने के लिए खुद को तोड़ने वाले, और ज्यादा जागरूकता से पोषण करने वालों को सेलिब्रेट करते हैं। वो लोग जिनकी वजह से आज हम हैं। हमारी माएं।” (ये भी पढ़ें: पति राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी संग महिला दिवस पर शेयर किया मजेदार वीडियो, लोगों से किया ये अनुरोध)

विराट ने भी पत्नी और बेटी को किया विश

विराट ने भी अपनी ब्यूटीफुल वाइफ अनुष्का के संग बेटी वामिका की एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल की बेबी गर्ल को अपनी मां के गालों पर नन्हे हाथ रखे हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में अनुष्का प्यार से स्माइल करते हुए अपनी बेटी को ओर देख रही हैं। हालांकि, इस फोटो में भी विराट ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने अपने कैप्शन में लिखा है, “एक बच्चे का जन्म होते देखना इंसान को महसूस होने वाला सबसे अविश्वसनीय और अमेजिंग एक्सपीरियंस है। इसको देखने के बाद आप महिला की सच्ची ताकत और उनकी दिव्यता को समझ पाते हैं और आपको पता चलता है कि भगवान ने उनके अंदर क्यूं एक जीवन बनाया। वो इसलिए क्योंकि वो हम पुरुषों से ज्यादा मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत, प्रखर और दयालु महिला को वीमेन डे की शुभकामनाएं और उसको भी जो अपनी मां की तरह बड़ी होने जा रही है। और साथ ही सभी अमेजिंग महिलाओं को वीमेन डे की शुभकामनाएं।” (ये भी पढ़ें: सिंगर हर्षदीप कौर ने शेयर की अपने बेटे की पहली झलक, बेबी बॉय को प्यार करते दिखा कपल)

इससे पहले, 26 मई 2020 को भी अनुष्का ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी। इस प्यारी सी फोटो में वह अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में कर्णेश अपनी बहना को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं तो वहीं अनुष्का जोर से हंस रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने सिर्फ दिल का इमोजी बनाया था।

फ़िलहाल, अनुष्का शर्मा के बचपन की तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.