Indian Sports Honour Awards: अनुष्का-विराट ने बढ़ाई इवेंट की शोभा, दीपिका ने पति रणवीर संग दिए पोज

हाल ही में, बी-टाउन के पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स 2023' में शिरकत करते हुए देखा गया, जहां रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Indian Sports Honour Awards: अनुष्का-विराट ने बढ़ाई इवेंट की शोभा, दीपिका ने पति रणवीर संग दिए पोज

Indian Sports Honour Awards 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के पावर कपल हैं। हाल ही में, दोनों ने 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स 2023' में हिस्सा लिया, जहां दोनों हाथों में हाथ डालकर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

virat-anushka

'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स' में स्टनिंग दिखीं अनुष्का

23 मार्च 2023 को अनुष्का और विराट को 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स' में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान, जहां विराट ब्लैक कलर के टक्सीडो में डैपर लग रहे थे। वहीं, अनुष्का बैंगनी कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में स्टनिंग लग रही थीं। मिनिमल मेकअप और घुंघराले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। हाथों में हाथ डाले विराट और अनुष्का एक साथ बहुत खूबसूरत दिख रहे थे। जब अनुष्का संग पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली, खुद बताया था अपना एक्सपीरियंस, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

virat-anushka

virat-anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी बढ़ाई अवॉर्ड्स की शोभा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण ने भी 'इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स' की शोभा बढ़ाई। कपल ने दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ पोज दिए। एक ओर, जहां ब्लैक टक्सीडो में रणवीर हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, दीपिका ने अवॉर्ड नाइट के लिए ब्लैक कलर की साड़ी में अपने पति को ट्विन किया था। साथ में पोज देते हुए दोनों 'पिक्चर परफेक्ट' दिख रहे थे। Deepika Padukone के पैरेंट्स प्रकाश-उज्जला हैं एक-दूजे के कजिन, नेटिजंस ने उनकी शादी का उड़ाया मजाक, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

deepika-ranveer

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें अनुष्का झूलन की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

anushka sharma

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो वह आने वाले समय में आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' में धमाल मचाने के बाद एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी। उनके पास 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ पैन इंडिया फिल्म 'प्रोजेक्ट के' भी है।

deepika-ranveer

फिलहाल, आपको अनुष्का-विराट और दीपिका-रणवीर का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.