अर्जुन बिजलानी को आई बेटे अयान की याद, स्पेशल वीडियो शेयर कर लिखा- 'मैं हमेशा तुम्हारा सहारा रहूंगा'

एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपने बेटे को याद करते हुए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन बिजलानी को आई बेटे अयान की याद, स्पेशल वीडियो शेयर कर लिखा- 'मैं हमेशा तुम्हारा सहारा रहूंगा'

पिता-पुत्र का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। पिता अपने बेटे के लिए अपनी जान न्योछावर करने तक को तैयार रहता है। वह बेटे के लिए बहुत सारे कष्ट उठाकर भी दुनिया की सारी खुशी उसे देता है। ऐसा ही रिश्ता टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और उनके बेटे के बीच भी है। इन दिनों अर्जुन बिजलानी अपनी फैमिली से दूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के केपटाउन गए हुए हैं। इस दौरान वह अपने बेटे को बेहद मिस कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने बेटे को याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। 

Arjun Bijlani Son Ayaan

(ये भी पढ़ें: मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता से फैन ने बेबी प्लानिंग पर किया सवाल, तो मिला मजेदार जवाब)

आइए पहले अर्जुन बिजलानी और नेहा की क्यूट लव स्टोरी पर नजर डाल लेते हैं। अर्जुन और नेहा की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। स्टार वन चैनल के मशहूर शो 'मिले जब हम तुम' से स्टार बन चुके अर्जुन ने जैसे ही खूबसूरत नेहा को देखा था, वह उनकी ओर आकर्षित हो गए थे। एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया और इनकी आपस में जान पहचान करवाई थी। अर्जुन बिजलानी, नेहा की सादगी से काफी प्रभावित थे। अर्जुन को उसी समय नेहा से प्यार होने का एहसास हो गया था, लेकिन नेहा ने समझदार इंसान की तरह समय लिया और फ़िर बाद में उन्होंने अर्जुन को 'हां' कहा था।

arjun bijlani wife

कुछ ही मुलाकातों के बाद अर्जुन ने नेहा को प्रपोज कर दिया था, जिसके बाद नेहा ने 'हां' कहने में बहुत समय लगा दिया था। 8 सालों तक डेट करने के बाद इनकी शादी की शहनाइयां बजीं थी। ये दोनों 20 मई 2013 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल ने अपने पहले बच्चे अयान का जनवरी 2015 में स्वागत किया था और अब वे एक अच्छे माता-पिता के रूप में अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। इनकी शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी अक्सर सोशल मीडिया पर ये लव बर्ड्स एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं।

arjun bijlani wedding

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज आए सामने, मां के लिए तालियां बजाती दिखीं समीशा)

अब आइए आपको एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 जून 2021 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने प्यारे बेटे अयान के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को कई सारी तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। कुल मिलाकर ये वीडियो दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग की झलक को दिखा रहा है। 

इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे प्यारे बेटे के लिए, यह कभी मत भूलना कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, और मैं हमेशा तुम्हारा सहारा रहूंगा। जो कुछ भी तुम्हारे रास्ते में आएगा, जान लें कि आपको हमेशा मेरा मार्गदर्शन और समर्थन मिलेगा। आई लव यू!'' इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Arjun Bijlani

पिता बनने के कुछ दिनों बाद एक बार अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ''मेरा बेटा मेरे लिए एक लकी चार्म की तरह है। अयान का जन्म जनवरी में हुआ था और मैंने 'मेरी आशिकी तुमसे ही' मार्च में साइन किया था। उसके बाद ही मैने फ़िर 'नागिन' किया। मुझे लगता है मैंने जो भी किया, सही किया। मेरा बेटा मेरी जिंदगी में कई तरह से सकारात्मकता लेकर आया।"

arjun bijlani baby

(ये भी पढ़ें: शादी के बाद बदल गए हैं 'उतरन' फेम अजय चौधरी, इंटरव्यू में बताया कहां से शुरु हुई थी लव स्टोरी)

अर्जुन बिजलानी ने आठवीं एनिवर्सरी मनाई थी ऑनलाइन

इसके पहले, 20 मई 2021 को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर भी अर्जुन अपनी फैमिली से दूर ही थे। इस खास मौके पर अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए 20 मई 2021 की रात ठीक 12 बजे अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर कर दिखाई थीं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि, नेहा अपने लविंग हसबैंड अर्जुन से वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट हैं। इस मौके पर नेहा के सामने एक पेस्ट्री रखी हुई है, जिसे वह अपने पति अर्जुन के सामने काटती हैं। इसके बाद वह पेस्ट्री को उठाकर मोबाइल की ओर लेकर जाती हैं और अर्जुन को खाने का इशारा करती हैं। दूसरे वीडियो में नेहा अपने पति अर्जुन को सारी डेकोरेशन दिखाती हैं, जो टेबल पर की गई है। वहीं, तीसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्टर के बेटे अयान आते हैं और वह अपनी मम्मा नेहा को गाल पर किस करते हैं। अयान मोबाइल की ओर जाकर अपने पापा अर्जुन को भी किस करते हैं। नेहा द्वारा शेयर किए गए ये वीडियोज काफी खूबसूरत हैं।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि अर्जुन बिजलानी अपने बेटे को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.