मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के BF अर्जुन कपूर, जर्नलिस्ट को कहा- 'हिम्मत मत करना'

हाल ही में, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़के BF अर्जुन कपूर, जर्नलिस्ट को कहा- 'हिम्मत मत करना'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहले बेबी की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, यह खबर सामने आते ही अर्जुन कपूर भड़क गए और उन्होंने जर्नलिस्ट को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

ARJUN KAPOOR

दरअसल, 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और अर्जुन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अक्टूबर 2022 में कपल लंदन गया था और अपने करीबियों को 'खुशखबरी' दी थी। अब अर्जुन कपूर ने इस पर रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ARJUN KAPOOR

अर्जुन ने अपनी पोस्ट में इस खबर का खंडन करते हुए लिखा, ''यह बहुत निचला स्तर है, जहां तक कोई गिर सकता है। आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की खराब खबरें चलाना बेहद अनैतिक और असंवेदनशील है। कुछ पत्रकार लगातार इस तरह की खबरें चला रहे हैं और बचे जा रहे हैं, क्योंकि हम इसे बार-बार नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये इस तरह की खबरों को खूब फैलाते हैं और इसे सच बताते हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी पर्सनल जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।''

ARJUN KAPOOR

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले, मलाइका ने अपनी एक आश्चर्यजनक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह कैमरे के लिए पोज देते हुए शरमाती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन यह उनका कैप्शन था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा था, "मैंने हां कहा।" पोस्ट के वायरल होते ही कयास लगाए जाने लगे थे कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के साथ चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

MALAIKA

फिलहाल, मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर पर आए अर्जुन के रिएक्शन पर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.