तो क्या अर्जित तनेजा को डेट कर रही हैं आशा नेगी? फैंस ने पूछे सवाल- 'इस प्यार को क्या नाम दूं'

एक्ट्रेस आशा नेगी ने हाल ही में एक्टर अर्जित तनेजा के बर्थडे पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिससे उनके ​डेटिंग रूमर्स को और हवा मिल रही है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तो क्या अर्जित तनेजा को डेट कर रही हैं आशा नेगी? फैंस ने पूछे सवाल- 'इस प्यार को क्या नाम दूं'

टीवी व बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) सोशल मीडिया पर किए गए अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने उनके डेटिंग रूमर्स को और हवा दे दी है। कहा जा रहा है कि आशा नेगी टीवी एक्टर अर्जित तनेजा को डेट कर रही हैं। तो आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 10 नवंबर को अर्जित तनेजा का बर्थडे था और इस मौके पर आशा नेगी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उनके साथ 2 तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों की क्लोज बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखा था।  

Asha Negi and Arjit Taneja

Asha Negi and Arjit Taneja

उन्होंने लिखा था, 'मेरा, मेरा और सिर्फ मेरा। आज हमारे लड़के का बर्थडे है और मैं काफी एक्साइटेड हूं। दोस्त मैं तुम्हें पहाड़ों से ढेर सारा प्यार भेज रही हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि पहाड़ तुम्हें भी बहुत पसंद हैं। तुम मेरी अलीज़ा के अयान तो मेरी नैना के कबीर हो। हम बहुत ही फिल्मी हैं। मैं जल्दी वापस आने के लिए बेसब्र हूं। हैपी बर्थडे टू यू। भगवान तुम्हारे सभी सपने पूरे करें। प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल की इमोजी भी बनाई थी। एक्ट्रेस के इसी पोस्ट से फैंस अर्जित तनेजा के साथ उनके डेटिंग को मान रहे हैं, और पोस्ट पर कमेंट करके सवाल पूछ रहे हैं। (ये भी पढ़े: राहुल वैद्य के शादी प्रपोजल पर दिशा परमार का आया जवाब, तो सिंगर की मां ने कही ये बात)

Comments

अर्जित तनेजा ने आशा नेगी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, बेस्ट कैप्शन सदाबहार !! थैंक्यू प्यारी आशा तू इतनी अच्छी कैसी है, और मैं तुमसे पहाडी जीवन जीने के लिए और चाउमीन व शाकाहारी थाली खाने के लिए बहुत ईर्ष्या रखता हूं। मैं तुमसे जल्द मिलकर पार्टी देता हूं। इसके कैप्शन के साथ ही अर्जित ने दिल की इमोजी भी बनाई थी। फैंस कपल के इस प्यार भरे रिश्ते को क्या नाम दें? ऐसा सवाल पूछ रहे हैं। इसके साथ ही फैंस आशा नेगी के एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप पर भी सवाल कर रहे हैं।

Comments

Comments

Comments

Comments

6 साल रिलेशनशिप में थे आशा और ऋत्विक

ऋत्विक और आशा नेगी तकरीबन 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 की शुरूआत में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि, दोनों ने ही अपने बीच दोस्ती के रिश्ते को अभी तक बनाए रखा है। रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद ​ही एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर 'पिंकविला' से की गई बातचीत में कहा था, ''लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन जिंदगी में सबसे जरूरी बात ये है कि हम उस इंसान से जुड़ी यादें साथ रखते हैं।'' आशा ने कहा था कि, ''मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करना चाहती। लेकिन ये कहना चाहूंगी कि हमारे बीच वो सम्मान हमेशा रहेगा।'' (ये भी पढ़ें: करीना कपूर मुंबई नहीं इस बार धर्मशाला में मनाएंगी दीवाली, बताई इसके पीछे की वजह)

Asha Negi and Rithvik Dhanjani

आशा ऋत्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। आशा और रित्विक टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करते वक्त एक-दूसरे के करीब आए थे, और साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था। हालांकि, शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर आशा और रित्विक हमेशा इनकार करते दिखे थे। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए थे, और इन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

फिलहाल, जहां ऋत्विक धनजानी का जानी-मानी म्यूजिशियन मोनिका डोगरा के साथ डेटिंग की अफवाह है। वहीं, अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस आशा नेगी और अर्जित तनेजा की डेटिंग के भी कयास लगा रहे हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.