आशा नेगी को एक्स BF ऋत्विक धनजानी संग ब्रेकअप के बाद मिले थे ताने, कहा- 'मैं बुरे दौर से गुजरी हूं'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने एक इंटरव्यू में एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग ब्रेकअप के बाद मिले तानों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

आशा नेगी को एक्स BF ऋत्विक धनजानी संग ब्रेकअप के बाद मिले थे ताने, कहा- 'मैं बुरे दौर से गुजरी हूं'

बात चाहे टीवी सेलेब्स की हो, या बॉलीवुड सेलेब्स की, फैंस अपने फेवरेट स्टार की पर्नसल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं, खासकर उनके रिलेशनशिप को लेकर। फैंस के लिए स्टार कपल एक इंस्पिरेशन होते हैं और जब कपल का ब्रेकअप होता है, तो वे उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ मोस्ट लविंग कपल आशा नेगी (Asha Negi) और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) के साथ भी हुआ, जब इस कपल का 6 साल के रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप हो गया था।

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल सीरियल में से एक रह चुका है। इसी शो के सेट पर आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों एक-दूसरे के अपोजिट किरदार में थे। यहीं पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पड़ गया। लेकिन अप्रैल 2020 में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था और मई 2020 में आशा नेगी के ब्रेकअप कंफर्मेशन ने ‘Ashwik’ फैंस का दिल तोड़ दिया था और अपनी लव केमिस्ट्री से फैंस को गोल्स देने वाले इस कपल की राहें जुदा हो गई थीं। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में थे।

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा की बहन रीना ने अपने पति और भाभी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दी प्रतिक्रिया)

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

हाल ही में, आशा नेगी ने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप के बारे में बात की है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि, ऋत्विक से अलग होने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। आशा नेगी ने ‘बॉलीवुड बबल’ संग बातचीत में बताया कि, कैसे ब्रेकअप के बाद फैंस ने उन्हें कोसना शुरू कर दिया था। आशा ने कहा, “फैंस ने मुझे राइट, लेफ्ट और सेंटर में ये कहते हुए कोसा कि, ‘अरे, इसको तो फर्क ही नहीं पड़ता है, वो मुस्कुरा रही है और ऐसा कर रही है’।”

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

आशा ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि, उन्हें ‘अश्विक’ फैंस के द्वारा मिली नफरत और चिंताओं की वजह से काफी बुरा महसूस हुआ, जो अभी भी हमारे ब्रेकअप का शोक मना रहे हैं। टैलेंटेड एक्ट्रेस ने कहा, “और मैं मन में सोच रही थी, ‘यार, ये लोग इतने जजमेंटल कैसे हो सकते हैं?’ वे क्या जानते हैं कि मैं किस दौर से गुजरी हूं और क्या हुआ? वे कुछ नहीं जानते, वे बस वहां बैठकर जज करना चाहते हैं। लेकिन हां, मुझे ‘अश्विक’ के सभी वफादार फैंस के लिए बुरा लग रहा है। वे अभी भी हमारे ब्रेकअप से दुखी हैं।”

(ये भी पढ़ें- अंकिता भार्गव ने स्टार किड्स के लिए रखी पार्टी, दिखाई प्यारे बच्चों की झलक)

Asha Negi

भले ही आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दोनों आज भी एक अच्छे दोस्त हैं, जिसकी झलक आशा नेगी के बर्थडे पर देखने को मिली। 23 अगस्त 2020 को ऋत्विक धनजानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी एक्स लेडीलव आशा नेगी को विश करते हुए एडिटेड फोटो शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस रिलैक्स करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ऋत्विक ने कहा था, “आप आत्म प्रेम और अनुग्रह की प्रतीक हैं!”

Asha Negi

अगर आशा और ऋत्विक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही एक्ट्रेस वेब शो ‘ख्वाबों के परिंदे’ में नजर आने वाली हैं। वहीं, ऋत्विक डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की होस्टिंग में बिजी हैं।

(ये भी पढ़ें- पूजा हेगड़े के पेरेंट्स ने देवी के नाम पर रखा था अपनी बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने बताई मजेदार कहानी)

Asha Negi And Rithvik Dhanjani

फिलहाल, आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी ने ब्रेकअप के बाद भी अपने रिश्ते को नफरत के बजाय सहज बनाए रखा है। वैसे, आशा नेगी के ट्रोलिंग वाले स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- आशा नेगी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.