भारती सिंह ने बेटे 'गोला' और पति हर्ष लिंबाचिया संग शेयर की क्यूट फैमिली फोटो

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने न्यू बॉर्न बेबी और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

भारती सिंह ने बेटे 'गोला' और पति हर्ष लिंबाचिया संग शेयर की क्यूट फैमिली फोटो

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) वर्तमान समय में अपने मदरहुड फेज के हर पल का आनंद ले रही हैं। उन्होंने साल 2017 में पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू की थी और शादी के 4 साल बाद दोनों एक बच्चे के माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बच्चे के साथ फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Bharti Singh with hubby Haarsh

पहले ये जान लीजिए कि, 3 अप्रैल 2022 को वह दिन था, जब भारती ने पहली बार मां बनने का सुख प्राप्त किया था। हर्ष लिंबाचिया ने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि, भारती की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी, लेकिन वह बच्चे के जन्म के 2-3 दिन के भीतर ही दौड़ने लगी थीं। उन्होंने अपनी पत्नी को मजबूत महिला बताया था। बहरहाल, दोनों अब माता-पिता के हर पल का आनंद ले रहे हैं और इस भावना को अपने फैंस के साथ भी शेयर कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी से आकाश-श्लोका अंबानी की नई फोटो आई सामने, साथ में खुश दिखा कपल)

Bharti Singh with hubby Haarsh and baby

हाल ही में, भारती सिंह ने अपने न्यू बॉर्न बेबी और पति हर्ष के साथ एक फोटो शेयर की है। भारती ने 18 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली बार फैमिली फोटो साझा की है। फोटो में भारती और हर्ष ने अपने बच्चे के साथ पोज़ दिया। उनका बेबी हल्के नीले रंग के स्वैडल में लिपटे हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए भारती ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, “गोला”। मालूम हो कि, भारती और हर्ष अपने लाडले बेटे को प्यार से गोला कहते हैं।

Bharti Singh with hubby Haarsh and baby

बीते दिनों भारती अपने 12 दिन के बच्चे को घर छोड़कर काम पर वापस लौटी थीं। इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। मीडिया संग इस बारे में बात करते हुए भारती ने कहा था, “द खतरा खतरा शो’ हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है और हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं। कुछ लोग कहते हैं, ‘बेबी छोटा है, उसको छोड़कर कैसे आ गए।’ ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं बेबी को फीड कराती हूं, मेरा ही दूध पीता है।”

Bharti Singh

(ये भी पढ़ें- रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाई रणबीर के रिसेप्शन में पहनी थी 21,000 रुपये की ब्लैक ड्रेस)

वहीं, एक अन्य मीडिया इंटरेक्शन में भारती सिंह ने साझा किया था कि, बेबी की नानी, दादी, बुआ, मौसी उन्हें लाड़ करने के लिए उनके घर पर हैं। भारती ने कहा था, “बच्चा बहुत खुश है और घर में सब लोग उसी के साथ हैं। वह बहुत मस्ती में है और हम बहुत जल्द ही आप लोगों को बच्चा दिखाएंगे।”

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक काफ्तान में फोटोज कीं शेयर)

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, भारती जल्द ही अपने बच्चे का चेहरा दुनिया को दिखाएंगी। वैसे, आपको उनकी लेटेस्ट फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.