अरबपति Kumar Mangalam Birla की छोटी बेटी Advaitesha ने सब्यसाची गाउन के साथ पहना 5 करोड़ का हार 

दिग्गज अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की छोटी बेटी अद्वैतेशा बिड़ला ने पेरिस में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले डेब्यूटेंट बॉल और फैशन इवेंट 'Le Bal' में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अरबपति Kumar Mangalam Birla की छोटी बेटी Advaitesha ने सब्यसाची गाउन के साथ पहना 5 करोड़ का हार 

कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) भारत के दिग्गज बिजनेसमैन में से एक हैं। उन्होंने नीरजा बिड़ला से शादी की है और उनके तीन बच्चे अनन्याश्री, आर्यमन व अद्वैतेशा हैं। बिड़ला परिवार की छोटी बेटी अद्वैतेशा हाल ही में पेरिस में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले डेब्यूटेंट बॉल और फैशन इवेंट 'Le Bal' में दिखाई दीं। कार्यक्रम में उनका लुक हमारा दिल जीत रहा है। इसके अलावा उनका नेकपीस काफी सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इसका काफी ऐतिहासिक महत्व है।

अद्वैतेशा बिड़ला ने सब्यसाची की सीक्विन्ड ड्रेस में बिखेरा जलवा

बता दें कि 'Le Bal des Debutantes', जिसे 'Le Bal' के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की मोस्ट पॉपुलर बॉल है, जो हर साल पेरिस में थैंक्सगिविंग वीकेंड पर आयोजित की जाती है। दुनिया भर से 20 यंग लड़कियां एक साथ आती हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। अद्वैतेशा भी शानदार सब्यसाची मुखर्जी गाउन में नजर आईं। स्ट्रैपी ड्रेस में फिश-कट चोली और एक निशान के साथ सीक्विन डिटेलिंग थी।

Advaitesha

Advaitesha's

भारतीय अरबपति बिजनेसमैन की 10 अमीर पत्नियां जो ग्लैमर व सक्सेस की हैं जीती-जागती उदाहरण। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अद्वैतेशा के नेकपीस की कीमत है लगभग 5 करोड़

हालांकि, हमें अद्वैतेशा बिड़ला का आउटफिट बहुत पसंद आया, लेकिन उनके नेकपीस ने सबका ध्यान खींचा। 'ज्वेल्स विद जूल' के अनुसार, जो अक्सर मशहूर लोगों द्वारा पहने जाने वाले महंगी ज्वेलरी और आउटफिट की समीक्षा करते हैं, उन्होंने खुलासा किया कि 'ड्यूक ऑफ बेरी चार्ल्स फर्डिनेंड' के पास सबसे पहले अद्वैतेशा का डायमंड नेकपीस था। बाद में यह राजकुमारी मैरी का हो गया। जिसके बाद यह राजकुमारी इसाबेल डी क्रॉय का था, जो ऑस्ट्रिया की आर्क डचेस थीं। 2018 में सेट को 575,000 डॉलर यानी 5 करोड़ में बेचा गया था।

Advaitesha's

मुकेश अंबानी से रतन टाटा तक, ये अरबपति करते हैं निजी जेट और यॉट की सवारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2012 में 'Le Bal' में किया था भारत का प्रतिनिधित्व

यह 2012 की बात है, जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी 'Le Bal' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह ग्रे-टोन्ड प्रिंटेड फ्लोरल स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें योक पर पूरी डिटेलिंग थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स से स्टाइल किया था। सटल मेकअप और घुंघराले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। सामने आई एक फोटो में हम उन्हें अपने पिता मुकेश अंबानी और उनकी मां नीता अंबानी के साथ पोज़ देते हुए भी देख सकते हैं, जो बेहद खुश दिख रहे थे।

isha

कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला अपनी सिंगिंग और बोल्ड फैशन के लिए हैं मशहूर। इनके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अद्वैतेशा बिड़ला का नेकपीस आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.