Bipasha Basu ने अपनी 11 महीने की बेटी Devi संग प्लैंक योगा करते हुए फोटो की शेयर, क्यूट दिखी लाडली

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी 11 महीने की बेटी देवी के साथ प्लैंक योग करते हुए एक फोटो शेयर की है। आइए आपको ​दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने अपनी 11 महीने की बेटी Devi संग प्लैंक योगा करते हुए फोटो की शेयर, क्यूट दिखी लाडली

पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने साल 2016 में अपने 'जीवन के प्यार' करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी और लगभग छह साल की मैरिड लाइफ के बाद कपल ने नवंबर 2022 में अपनी लाडली बेटी का देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। देवी के जन्म के बाद से करण और बिपाशा अक्सर उसके साथ बिताई गई प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, मां-बेटी की जोड़ी ने एक साथ प्लैंक योग किया, तो एक्ट्रेस ने इस कैंडिड क्लिक को फैंस के साथ शेयर किया।

बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग प्लैंक योग करते हुए फोटो की शेयर

8 अक्टूबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से बिपाशा बसु ने बेटी देवी के साथ एक बेहद मनमोहक तस्वीर साझा की। तस्वीर में जहां अभिनेत्री ने पूरी तरह से ब्लैक कलर का एथलेजर पहना हुआ था, वहीं उनकी राजकुमारी प्रिंटेड ओनेसी में बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्हें एक साथ प्लैंक योग पोज देते हुए देखा गया।

bipasha

जैसा कि हम सभी जानते हैं बिपाशा एक फिटनेस फ्रीक हैं, वहीं ऐसा लगता है कि उनकी बेटी भी उनसे कम नहीं है, क्योंकि छोटी बच्ची भी कैंडिड क्लिक में आसानी से योग मुद्रा करते हुए देखी जा सकती है। तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "तो कोई हमेशा खुद को मेरे ... मी टाइम में शामिल करता है !!! यह स्वीकार करना शुरू कर रही हूं कि मेरे लिए अब कोई मी टाइम नहीं है। #mamatryingtogetfit #loveyourself।"

जब बिपाशा बसु ने डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर की थी बात

बच्चे को जन्म देने के बाद हर नई मां की तरह बिपाशा का वजन भी कुछ किलो बढ़ गया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने इसे कम करने के लिए अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर दी, लेकिन नेटिजंस ने डिलीवरी के बाद की तस्वीरों और वीडियो में उनके वजन बढ़ने को लेकर उन्हें ट्रोल किया। 

bipasha

'न्यूज18 शोशा' के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा ने इस पर खुलकर बात की थी और बताया था कि कैसे वह अपने आस-पास की इस तरह की निगेटिविटी पर कोई ध्यान नहीं देती हैं। डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने के कारण हुई बॉडी शेमिंग के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने कहा था, "मैं उनसे कहना चाहूंगी कि कृपया ट्रोलिंग जारी रखें। यह पूरी तरह से ठीक है, क्योंकि मैं परेशान नहीं हूं।"

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बिपाशा-करण ने बताया कि माता-पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी में आया कितना बदलाव

उसी साक्षात्कार में करण और बिपाशा ने अपनी पैरेंटहुड जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी। अभिनेत्री ने साझा किया था कि मां बनने के बाद देवी उनकी पहली प्राथमिकता बन गई हैं। जल्द ही देवी के पापा करण बातचीत में कूद पड़े और खुलासा किया था कि उनके लिए बहुत कुछ नहीं बदला है। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि पहले वह एक मालिक के गुलाम थे और अब दो मालिक हैं।

bipasha

जब बिपाशा बसु ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी के दिल में थे दो छेद

इससे पहले, नेहा धूपिया के साथ बातचीत में बिपाशा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि देवी के दिल में दो छेद थे। बिपाशा ने यह भी याद किया था कि कैसे वह और करण हर महीने स्कैन के लिए जाते थे और डॉक्टरों को संदेह था कि छेद ठीक हो रहे हैं या नहीं। हालांकि, उन्होंने तीन महीने तक इंतजार किया और आखिरकार सर्जरी का विकल्प चुनने का फैसला किया था।

bipasha

जहां करण देवी की सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे, वहीं बिपाशा नहीं चाहती थीं कि उनकी बच्ची को भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़े। अंत में उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि जब देवी का ऑपरेशन छह घंटे तक चला था, तो उन्हें उम्मीद थी कि कुछ भी गलत नहीं होगा, लेकिन फिर भी वह चिंतित थीं। अंत में बिपाशा ने बताया कि सर्जरी सफल रही और अब देवी ठीक हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ जीवन का सबसे अच्छा समय बिता रही हैं। तो आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.