भारत में शादी सिर्फ एक पवित्र बंधन ही नहीं, बल्कि एक त्योहार होता है, जिसकी छोटी से छोटी तैयारियां बड़े शान-ओ-शौकत से की जाती है। खाने से वेडिंग मेन्यू तक और गेस्ट लिस्ट से आउटफिट्स तक, सभी चीजों की तैयारियां फैमिली का हर एक सदस्य अपने स्तर पर शुरू कर देता है। इसलिए जब शादी फिक्स होती है, तो लड़का-लड़की समेत परिवार के सभी सदस्य उसी वक्त से इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं, क्योंकि इन सब में महीनों लग जाते हैं।
हालांकि, हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने महज 5 घंटे के अंदर अपनी शादी की तैयारी करके सभी को चौंका दिया था और इन पांच घंटों की शादी की प्लानिंग में दुल्हन ने अपने खास दिन के लिए न केवल एक बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहना था, बल्कि उन्होंने अपनी संगीत और इंगेजमेंट सेरेमनी में भी अपने प्यारे आउटफिट से महफिल में चार-चांद लगा दिए थे।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने पिता और ससुर संग डांस करके मचाया धमाल, शादी में पहना क्रीम कलर का सुंदर लहंगा)
मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' वृंदा त्रेहन से, जिन्होंने अपने सपनों के राजकुमार अभय चड्ढा संग हाल ही में शादी की है। इस शादी में खास बात ये थी कि, ये बहुत जल्दी-जल्दी में अरेंज की गई थी और सब कुछ महज 5 घंटे के अंदर प्लान कर लिया गया था। उनकी शादी की खूबसूरत झलकियों को 'Grandeur Weddings' के द्वारा कैप्चर किया गया था।
अपनी शादी के लिए दुल्हन ने गोल्डन कढ़ाई वाले पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को माथा पट्टी, नथ, चोकर नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। उनका लाल चूड़ा और गुलाबी रंग के कलीरें उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। वहीं, उनके दूल्हे ने गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो अपनी लेडीलव को बराबर की टक्कर दे रहे थे।
अक्सर दुल्हन को शादी के बाद विदाई के दौरान रोते हुए देखा जाता है, कुछ लोग इसे एक परंपरा भी कहते हैं। हालांकि, अब ये परंपरा धीरे-धीरे टूट रही है। अब दुल्हनें शादी के बाद रोते हुए नहीं, बल्कि मुस्कुराते हुए विदा होती हैं। वृंदा त्रेहन ने इस परंपरा को न सिर्फ तोड़ा, बल्कि एक नया ट्रेंड भी शुरू किया। वृंदा ने अपनी शादी के बाद जहां खुशी-खुशी विदाई ली, तो वहीं उनके पति अभय विदाई के दौरान रोते दिखाई दिए। यहां देखें वीडियो।
अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन ने अपने बोल्ड मेकअप से सभी को सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने फैशन डिजाइनर शुभिका के ‘Papa Don’t Peach’ के कलेक्शन से एक सुंदर लहंगा पहना था। दुल्हन का लहंगा बेहद खूबसूरत था, जिसे कंप्लीट करने का काम उसके खूबसरत गोल्डन चेन वाले दुपट्टे ने किया था। उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकपीस और इयररिंग्स से पूरा किया था। हल्के मेकअप, लेकिन बोल्ड पर्पल-ह्यूड आईशैडो ने उनके लुक को आकर्षित बना दिया था।
(ये भी पढ़ें- इस कोरियोग्राफर दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी में पहनी केप स्टाइल की एक खूबसूरत साड़ी)
दुल्हन ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी में डिजाइनर गौरव गुप्ता के द्वारा डिजाइन किया हुआ साड़ी-गाउन पहना था। सॉफ्ट स्मोकी आईस और घुंघराले बालों के साथ वह अपने मिनिमल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दुल्हन ने खुलासा किया था कि, सगाई वाले दिन ही उनकी 72 घंटे की शादी को महज 5 घंटे के अंदर प्लान किया गया था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस गुजराती दुल्हन ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड से की शादी, लाल लहंगे ने खींचा ध्यान)
फिलहाल, दुल्हन ने अपनी जल्दबाजी की शादी में अपने लहंगे से कोई समझौता नहीं किया और अपनी सभी रस्मों में उन्होंने अपने यूनिक आउटफिट से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। तो आपको दुल्हन का कौन सा आउटफिट सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।