चेतन भगत और अनुषा भगत की लव स्टोरी: फैमिली के खिलाफ जाकर लेखक ने रचाई थी शादी

मशहूर राइटर चेतन भगत की लव स्टोरी वैसे तो एक खुली किताब की तरह है, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्हें अपने प्यार को पाने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

चेतन भगत और अनुषा भगत की लव स्टोरी: फैमिली के खिलाफ जाकर लेखक ने रचाई थी शादी

देश के मशहूर राइटर चेतन भगत (Chetan Bhagat) की नॉवेल्स लोगों को काफी पसंद आती हैं। खासकर युवा पीढ़ी चेतन के नॉवेल्स की दीवानी है। लेखक होने के अलावा चेतन भगत एक मोटिवेशनल स्पीकर, कॉलमनिस्ट और स्क्रीनराइटर भी हैं। साथ ही वह एक फेमस टीवी पर्सनैलिटी भी बन चुके हैं। चेतन भगत डांस रियालिटी शो ‘नच बलिए 7’ के जज रह चुके हैं। चेतन की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी हो या फिर शादी, चेतन भगत ने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि चेतन भगत ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गर्लफ्रेंड अनुषा से शादी का फैसला किया था। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी पत्नी अनुषा भगत के साथ उनकी प्रेम कहानी पर।

Chetan bhagat

अनुषा से चेतन भगत की पहली मुलाकात

चेतन और अनुषा की लव स्टोरी अहमदाबाद के 'आईआईएम' कैंपस से शुरू हुई थी। दोनों ने साल 1995 से 1997 के बीच एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया था और एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। अपने एक पुराने इंटरव्यू में चेतन ने कहा था, “मेरी पत्नी अनुषा इतनी प्यारी थीं कि कैंपस में कई लड़के उनको अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे, लेकिन कुछ लोगों की किस्मत अलग होती है। इसीलिए शायद मेरी मुलाकात उनसे हुई। अनुषा के मजाकिया और सकारात्मक रवैये से मुझे धीरे-धीरे प्यार हो गया था। वहीं, मेरी मासूमियत, सरलता और बुद्धिमत्ता ने उनके मन में मेरे लिए प्यार जगाया था।''

Chetan bhagat

चेतन भगत की शादी में आई थी मुश्किल

चेतन पंजाबी और अनुषा तमिल फैमिली से थीं। चेतन के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन चेतन ने अनुषा का साथ नहीं छोड़ा। चेतन और अनुषा ने तय किया था कि वह परिवार के आशीर्वाद से ही शादी करेंगे। चेतन भगत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, “मेरे माता-पिता के लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि वह साउथ इंडियन हैं। उनकी (अनुषा) तरफ से भी सबसे बड़ी आपत्ति यह थी कि मैं ब्राह्मण और मैं तमिल नहीं था। हम परिवारों की मर्जी के खिलाफ शादी कर सकते थे, लेकिन हम फैसला उनके ऊपर थोपना नहीं चाहते थे। लड़ना आसान है, लेकिन मनाना बहुत मुश्किल।"

 

हालांकि, सभी मतभेदों के बावजूद उनके परिवारों ने हार मान ली और उन्होंने साल 1999 में शादी कर ली। शादी करने के बाद चेतन और अनुषा हांगकांग चले गए और वहां 11 साल बिताए थे। इस दौरान उन्होंने 'ड्यूश' बैंक में काम किया था। हालांकि, जब चेतन ने राइटर बनने की इच्छा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था, तो वह भारत लौट आए थे। एक अच्छी पत्नी होने के नाते अनुषा ने भी चेतन का बहुत साथ दिया।

Chetan bhagat

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

कौन हैं चेतन भगत की पत्नी अनुषा भगत?

चेतन और अनुषा की शादी को लगभग 23 साल हो चुके हैं। अनुषा, चेतन के लिए हमेशा एक सहायक पत्नी रही हैं, जिसकी वजह से आज चेतन यहां हैं। उनकी शादी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि अनुषा जॉब करके परिवार को चलाती हैं और चेतन खुद को एक हाउस हसबैंड कहकर खुश हैं, जब वह घर पर होते हैं, तो एक गृहिणी की तरह घर का हर एक काम करते हैं।

Chetan

चेतन भगत और अनुषा भगत दोनों ही अपनी शादी को सफल बनाने के लिए समय निकालने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने में विश्वास रखते हैं। अपने एक इंटरव्यू में चेतन ने अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा था, "हमेशा एक मजबूत दोस्ती और साफ बातचीत होना बहुत जरूरी है। जो लोग लंबे समय तक साथ रहने वाले हैं, उन्हें अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। साथ ही, परिवार के महत्व को महसूस करना और उन्हें समय देना चाहिए।''

ch

दो जुड़वा बच्चों के पिता हैं चेतन भगत

चेतन भगत हमेशा काम में व्यस्त होने के बाद भी अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। वह अच्छी तरह से समझते हैं कि एक मल्टीनेशनल बैंक के सीओओ के रूप में उनकी पत्नी भी काफी व्यस्त रहती हैं और समय की कमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। कपल को जुड़वा बच्चे, ईशान भगत और श्याम भगत हैं। अपने एक इंटरव्यू में चेतन ने बताया था, “जब मैं ब्रेक पर होता हूं, तब भी काम मुझ पर हावी रहता है और मुझे डिस्कनेक्ट होने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब है कि मैं अपने काम से प्यार करता हूं, लेकिन यह परिवार भी है, जिसकी कीमत इससे कहीं ज्यादा है। उदाहरण के लिए, मैंने पिछले साल कई फिल्मों को ठुकरा दिया था, क्योंकि मुझे इसके बाद अपने परिवार के लिए समय नहीं मिल पाता।''

chetan

बता दें कि चेतन भगत की 5 नॉवेल्स पर फिल्में बनी हैं। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैल्लो’ चेतन भगत की नॉवेल ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ पर बनी थी। वहीं, साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘काई पो छे’ चेतन भगत की नॉवेल ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर बनी थी। चेतन भगत की नॉवेल ‘फाइव प्वाइंट सम वन’ पर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘3 इडियट्स’ बनी थी। इसके बाद साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत की नॉवेल ‘2 स्टेट्स’ पर बनी थी, जो चेतन और अनुषा की रियल लव स्टोरी पर बेस्ड है। इसके अलावा, साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत की नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बनी थी।

Chetan Bhagat

खैर, चेतन और अनुषा भगत की लव स्टोरी में कुछ तो खास है, वरना '2 स्टेट्स' (फिल्म और किताब दोनों) हर प्रेमी के दिल को नहीं छू पाती। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.