दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने 'बेशरम रंग' गाने पर किया डांस, नेटिजन ने कहा- 'गरीबों की दीपिका'

हाल ही में, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर जबरदस्त डांस किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने 'बेशरम रंग' गाने पर किया डांस, नेटिजन ने कहा- 'गरीबों की दीपिका'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, अब एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें पादुकोण नहीं, बल्कि उनकी हमशक्ल को 'पठान' ट्रैक पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में महिला को अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि वह दिल खोलकर डांस कर रही हैं। फैंस को ये डांस काफी पसंद भी आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

deepika

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल का वीडियो

दरअसल, ट्विटर पर 'डॉक्टर गिल' नाम के वेरिफाइड अकाउंट से दीपिका की हमशक्ल का वीडियो साझा किया है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ ने तर्क दिया कि ये डांस ओरिजनल से बेहतर है, वहीं दूसरों ने दीपिका की हमशक्ल का मजाक उड़ाया। यहां देखें दीपिका पादुकोण की हमशक्ल का वीडियो और उस पर नेटिजंस ​की प्रतिक्रियाएं।

deepika padukone

दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान

दीपिका पादुकोण वर्तमान में 'पठान' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। अपनी साल 2018 की फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

deepika

'बेशरम रंग' गाने की बात करें, तो इसे दिसंबर 2022 में रिलीज़ किया गया था और इसने कई गलत कारणों से लोगों का ध्यान खींचा था। जहां कुछ लोगों ने इसे 'अश्लील' कहा था, वहीं कई समूहों ने गाने में दीपिका के आउटफिट के नारंगी रंग पर आपत्ति जताई थी। कई धार्मिक संगठनों ने सभी से फिल्म का बहिष्कार करने का आग्रह किया।

deepika

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

फिल्म 'पठान' के अलावा दीपिका पादुकोण अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आएंगी। वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगी। दीपिका के पास आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। 

deepika

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हमशक्ल

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्लों की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर फैंस शॉक्ड रह जाते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर तो इन हमशक्लों के फॉलोअर्स की लिस्ट में भी जबरदस्त इजाफा होता दिखाई दे रहा है। बी-टाउन एक्ट्रेसेस के साथ ही उनकी हमशक्ल गर्ल्स भी आज के टाइम में सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी हैं। आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या तक की हमशक्लों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

celebs

फिलहाल, आपको दीपिका की हमशक्ल का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.